देश

Weather Update: निकाल लें छाता और रेनकोट, दिल्ली-NCR में दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

Weather Update: मानसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है, जिससे तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में इनदिनों हीट वेव चल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले दो तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. वहीं दिल्ली-एनसीआर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा था कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 25-26 जून को हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, 24 जून को भी मौसम ठंडी रहेगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे.अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक अगले 2-3 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस के ये दिग्गज नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव, इस वजह से लिया फैसला

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में 27 जून तक बारिश होती रहेगी. तापमान में 4 डिग्री की कमी देखी जा सकती है. दिल्ली में आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.

महाराष्ट्र में देर से मानसून देगी दस्तक

दूसरी ओर केरल में ही देर से आया मानसून अब हर जगह देरी से ही अपनी दस्‍तक दे रहा है. अभी तक मानसून को महाराष्ट्र पहुंच जाना चाहिए था लेकिन राज्य में गर्मी से हाल बेहाल है. इसी बीच अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने कोंकण पहुंचने के बाद मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई. इन सभी स्थितियों में आखिरकार मौसम विभाग ने राहत देने वाली जानकारी दी है. मानसून कब सक्रिय होगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में मानसून महाराष्ट्र में दस्तक देगी. जिससे राज्य में भारी बारिश के आसार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago