Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: निकाल लें छाता और रेनकोट, दिल्ली-NCR में दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

Weather Update: मानसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है, जिससे तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में इनदिनों हीट वेव चल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

Weather Update

Weather Update: मानसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है, जिससे तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में इनदिनों हीट वेव चल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले दो तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. वहीं दिल्ली-एनसीआर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा था कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 25-26 जून को हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, 24 जून को भी मौसम ठंडी रहेगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे.अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक अगले 2-3 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस के ये दिग्गज नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव, इस वजह से लिया फैसला

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में 27 जून तक बारिश होती रहेगी. तापमान में 4 डिग्री की कमी देखी जा सकती है. दिल्ली में आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.

महाराष्ट्र में देर से मानसून देगी दस्तक

दूसरी ओर केरल में ही देर से आया मानसून अब हर जगह देरी से ही अपनी दस्‍तक दे रहा है. अभी तक मानसून को महाराष्ट्र पहुंच जाना चाहिए था लेकिन राज्य में गर्मी से हाल बेहाल है. इसी बीच अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने कोंकण पहुंचने के बाद मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई. इन सभी स्थितियों में आखिरकार मौसम विभाग ने राहत देने वाली जानकारी दी है. मानसून कब सक्रिय होगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में मानसून महाराष्ट्र में दस्तक देगी. जिससे राज्य में भारी बारिश के आसार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital