मोदी सरकार 3.0 में शामिल हुईं 7 महिला मंत्री.
Modi Government 3.0: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद आज नई सरकार का गठन हो चुका है. नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. इस दौरान मोदी सरकार 3.0 में शामिल होने वाले सदस्यों में 7 महिलाओं को भी जगह मिली है. जिसमें से कुछ चेहरे ऐसे हैं जो मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं.
बता दें कि मोदी सरकार 3.0 में निर्मला सीतारमण को एक बार फिर से कैबिनेट में जगह मिली है. सीतारमण पिछली सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रही थीं वो मनमोहन सिंह के बाद दूसरी ऐसी वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए 5 साल का कार्यकाल पूरा किया.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को फिर से मोदी कैबिनेट में जगह दी गई हैं. उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है. वो पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रह चुकी हैं.
बेंगलुरु नॉर्थ से सांसद शोभा करंदलाजे फिर से मोदी सरकार में मंत्री बनी हैं. शोभा करंदलाजे इसे पहले भी मोदी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. 2019 में उन्हें भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था.
झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद अन्नपूर्णा देवी को फिर से मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है. पिछली सरकार में अन्नपूर्णा देवी को मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री बनाया गया था.
महाराष्ट्र के रावेर सीट से बीजेपी सांसद रक्षा खडसे भी मोदी सरकार 3.0 में मंत्री बनाई गई हैं. 37 साल की रक्षा खडसे पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल हुई हैं. रक्षा खडसे पीएम मोदी के मंत्रीपरिषद में के.राम मोहन नायडू के बाद दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं. पहली बार वह महज 26 साल में सांसद बन गई थीं.
गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद निमुबेन बम्भानिया को मोदी सरकार 3.0 में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है.
सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनी हैं. अब मोदी सरकार में राज्यमंत्री का पद दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…
SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…
UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…