देश

‘यूपीए टू मोदी सरकार 3.0’, जानें कौन हैं Modi Cabinet में शामिल हुए जितिन प्रसाद, यूपी की इस चर्चित सीट से जीतकर बने सांसद

Jitin Prasad: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद आज नई सरकार का गठन हो चुका है. नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. इस दौरान मोदी सरकार 3.0 में शामिल होने वाले सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई. मोदी कैबिनेट में यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे जितिन प्रसाद को भी शामिल किया गया है. जितिन प्रसाद 10 साल बाद एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री बने हैं. इससे पहले जितिन प्रसाद यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

पीलीभीत से दर्ज की जीत

जितिन प्रसाद दो बार सांसद, केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने पीलीभीत लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के 5 बार विधायक रह चुके भगवत सरन गंगवार को हराकर सांसद बने हैं. पीलीभीत से बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा था.

2004 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर

कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जितिन प्रसाद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. उन्होंने इससे पहले यूपी के शाहजहांपुर और धौराहरा लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा है. हालांकि, इस बार उन्होंने पीलीभीत से जीत दर्ज की है. जितिन प्रसाद 31 साल की उम्र में पहली बार संसद के सदस्य बने थे.

यह भी पढ़ें- कौन हैं ललन सिंह ? जिन्हें मोदी सरकार 3.0 में बनाया जा सकता है मंत्री, नीतीश कुमार के बेहद करीबियों में आता है नाम

यूपीए सरकार में रह चुके हैं मंत्री

2008 में यूपीए सरकार में जितिन प्रसाद सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से पढ़े जितिन प्रसाद ने यूपीए की 2004 और 2009 की सरकार में इस्पात और पेट्रोलियम जैसे जरूरी मंत्रालयों का जिम्मा संभाल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago