प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
New Year 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए नए साल की बधाई जनता को दी है. पीएम मोदी ने लिखा है कि “सभी देशवासियों को शानदार 2024 की शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए.”
बता दें कि नया साल 2023 शुरू हो चुका है और पूरा देश नए साल का स्वागत करने में जुटा हुआ है. लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान तमाम राजनेताओं ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रr योगी आदित्यनाथ ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “नववर्ष 2024 की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के जीवन में अपार खुशियां, सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए.”
बता दें कि नए साल के मौके पर सोमवार की सुबह से ही मंदिर और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. देशभर में जश्न का माहौल है. महाकाल, काशी विश्वना से लेकर वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया.
इस दौरान देश के अलग-अलग स्थानों से जश्न मनाते हुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें लोग नए साल के जश्न में झूमते हुए नजर आए. पूरा देश नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने में जुटा हुआ है. लोग 2024 के पहले दिन को अलग-अलग तरीके से मनाने में जुटे हुए हैं. कोई मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर रहा है तो कोई नए रेजोल्यूशन के साथ अपने दिन की शुरुआत कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…