Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

New Year 2024: पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, लिखा ये खास संदेश

New Year 2024: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए नए साल की बधाई जनता को दी है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

New Year 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए नए साल की बधाई जनता को दी है. पीएम मोदी ने लिखा है कि “सभी देशवासियों को शानदार 2024 की शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए.”

देशभर में मनाया जा रहा नए साल का जश्न

बता दें कि नया साल 2023 शुरू हो चुका है और पूरा देश नए साल का स्वागत करने में जुटा हुआ है. लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान तमाम राजनेताओं ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रr योगी आदित्यनाथ ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “नववर्ष 2024 की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! यह वर्ष सभी के जीवन में अपार खुशियां, सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए.”

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि नए साल के मौके पर सोमवार की सुबह से ही मंदिर और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. देशभर में जश्न का माहौल है. महाकाल, काशी विश्वना से लेकर वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया.

नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश

इस दौरान देश के अलग-अलग स्थानों से जश्न मनाते हुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें लोग नए साल के जश्न में झूमते हुए नजर आए. पूरा देश नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने में जुटा हुआ है. लोग 2024 के पहले दिन को अलग-अलग तरीके से मनाने में जुटे हुए हैं. कोई मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर रहा है तो कोई नए रेजोल्यूशन के साथ अपने दिन की शुरुआत कर रहा है.

यह भी पढ़ें- नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश, काशी से लेकर मां वैष्णों देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, दशाश्वमेध घाट पर की गई गंगा आरती

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital