देश

Mainpuri: “फूलन देवी के साथ जो अपमान हुआ था, सोचिए उसकी खाई आज भी नहीं पट पाई है…”, मणिपुर घटना पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

जीत कुमार

Mainpuri: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से इस घटना पर अपने बयान दिए हैं और कहा है कि, मणिपुर जैसी घटना कहीं दुनिया में नहीं हुई होगी. उन्होंने ये भी कहा है कि, “इस घटना ने भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है. हम आप सब जब ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो हमारा सर शर्म से झुक जाता है.”

एक कार्यक्रम में मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “कोई कल्पना कर सकता है. वह किसी की मां, बहन, किसी की बेटी रही है.” इसी के साथ उन्होंने मणिपुर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, वहां के मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोई एक घटना नहीं हुई है. ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं. इसी के साथ वह आगे बोले कि, मणिपुर की घटना हुई है तो RSS की जो नफरत फैलाने की राजनीति है. साथ ही वह बोले कि, RSS की जो बांट करके राज करने की नीति है और भारतीय जनता पार्टी की वोट की राजनीति की वजह से मणिपुर में ऐसी घटना हुई है, जहां महिलाओं को इस तरीके से घुमाया गया. इसी के साथ आगे कहा कि, जहां कहीं भी इस तरीके के मामले आ रहे हैं सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. हालांकि मैं कोई विवादित बात नहीं कहना चाहता हूं. वह बोले कि ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहता हूं जिससे कोई विवाद बढ़े. इसके बाद उन्होंने कहा कि, एक समय था जब फूलन देवी के साथ अपमान हुआ तो सोचिए आज भी वह खाई पट नहीं पाई है और मणिपुर में जो घटना हुई है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी माफी मांगे देश की महिलाओं से.

ये भी पढ़ें- UP News: कौशाम्बी सांसद ने 70 रुपये किलो बेचे टमाटर, खरीदने को उमड़ी भीड़

एनडीए की निकल चुकी है हवा

अखिलेश यादव ने कहा एनडीए की हवा निकल चुकी है. इसलिए उनको जो कोई मिल रहा है, उनको शामिल कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का सफाया होगा. इसी के साथ इंडिया गठबंधन में मायावती और ओवैसी को ना लिए जाने के सवाल पर बोले कि जो गठबंधन बन गया है यही गठबंधन आगे चलता रहेगा. इसी के साथ अखिलेश ने कहा कि, इंडिया में मतलब साफ है इंडिया में मायावती और ओवैसी के लिए कोई जगह बची नहीं है.

इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन?

अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन के सवाल पर कहा कि, हमारे पास इतने प्रधानमंत्री हैं कि सब प्रधानमंत्री बन सकते हैं और कोई ना कोई प्रधानमंत्री बनेगा. हम लोग तय करेंगे इसमें बीजेपी को चिंता नहीं करनी चाहिए. आपके पास तो कोई च्वॉइस भी नहीं है और जो है वह कितने असफल हैं.

राजभर पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा और राजभर से जुड़े सवाल पर बोले कि, वह कौन सा नेता है जिसने देश के प्रधानमंत्री को सबसे झूठा प्रधानमंत्री बताया और वह कौन सा नेता है जिसने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे झूठा नेता बताया है. इसी के साथ कहा कि, एनडीए में शामिल होने से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर सबसे झूठा होने का आरोप लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago