देश

Uttarakhand Rainfall: पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Uttarakhand Weather Update: मानसूनी बारिश के बीच उत्‍तर भारतीय राज्‍यों में बाढ़ और भूस्‍खलन ने कोहराम मचाया हुआ है. उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कें क्षतिग्रस्‍त हो रही हैं. रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग (Rudraprayag Gaurikund Highway) कई स्थानों पर बंद हो गया है. खबर है कि फाटा, बांसवाड़ा समेत कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने के कारण ये हाइवे बाधित हुआ है. पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिसके कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

स्‍थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में बीती रात से भारी बारिश हो रही है. ऐसे में न केवल पर्यटकों को बल्कि स्‍थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कल उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील में गागनानी के पास अत्यधिक बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया. हाइवे पर पहाड़ों से मलबा और पत्थर आ गए. इसके साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के परिसर में पानी भर गया.

मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई आफत
स्‍कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए SDRF तथा फायरब्रिगेड की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया. इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. रुद्रप्रयाग के एक निवासी ने बताया कि उनके भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्‍य हाइवे बाधित हो गया है. वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. आपदा कंट्रोल रूम की ओर से कहा जा रहा है कि नदियों के किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें.

बद्रीनाथ हाईवे तीन जगहों पर बंद
प्रदेश के चमोली में भी देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 3 जगहों पर बाधित हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हाइवे नंदप्रयाग, बेलाकुची और पागलनाला में मलबा आने के कारण बंद हो गया है. हाईवे को दुरस्‍त करने के लिए एनकेजी, बीआरओ और एनएच की टीमें हाईवे खोलने के कार्य में लगी हुई हैं. बहरहाल, हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लगी हुई है.

यमुनोत्री राजमार्ग भी बाधित हो गया
प्रदेश के बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले यात्री राजमार्ग पर फंसे हुए हैं. बहुत-से लोग राजमार्ग के बहाल का इंतजार कर रहे हैं. एक पर्यटक ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील में गागनानी के पास अत्यधिक बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया. हाइवे पर पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरे, जिसके कारण कई लोगों की जान जाते-जाते बची.

यह भी पढ़ें: सावन के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

एनकेजी, बीआरओ और एनएच की टीमें जुटीं
चमोली में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तीन जगहों पर बाधित हो गया. हाइवे नंदप्रयाग, बेलाकुची और पागलनाला में मलबा आने के कारण बंद हो गया है. एनकेजी, बीआरओ और एनएच की टीमें हाईवे खोलने के कार्य में लगी हुई हैं. हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लगी हुई है. बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

17 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

43 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

43 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

60 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago