देश

फिर डूबेगी दिल्ली! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 5 लाख क्यूसेक पानी

Delhi Flood: देश में इनदिनों आफत की बारिश हो रही है. पहाड़ी इलाके से लेकर मैदानी इलाके तक लोग ‘जलप्रलय’ से बेहाल है. राजधानी दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है. हालांकि, पिछले तीन दिनों से दिल्ली-NCR में बहुत गर्मी पड़ रही है. मौसम पूरी तरह साफ है. लेकिन बाढ़ का खतरा अब भी टला नहीं है. खबर आ रही है कि हथिनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए और यमुना नदी में सारा पानी डायवर्ट कर दिया गया. इससे एक बार फिर दिल्ली-NCR में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

60 से 72 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा सारा पानी

बता दें कि अगले 60 से 72 घंटों में हथिनीकुंड से छोड़ा गया सारा पानी दिल्ली तक पहुंच जाएगा. अब डर इस बात को लेकर है कि इतने पानी के बाद कहीं ना कहीं एक बार फिर दिल्ली के निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं. इससे पहले जब हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था तो पानी दिल्ली के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घरों तक पहुंच गई. हालांकि, तब बारिश भी झमाझम हो रही थी. दिल्ली सरकार ने राहत और बचाव कार्य करते हुए करीब 26 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था. बाढ़ का पानी तमाम रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई थी. लाल किला से लेकर आईटीओ तक पानी ही पानी था. लेकिन पिछले 3-4 दिनों में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है.

यह भी पढ़ें: Bahraich: यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, घर में घुसकर दरोगा और सिपाहियों ने की लूटपाट, ले गए नकद के साथ जेवरात

दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया सारा पानी

गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर है. पहाड़ों से पानी नदियों के रास्ते मैदानी इलाकों में पहुंच रही है. हथिनीकुंड बैराज में पहाड़ों से आए पानी स्टोर करने की जगह नहीं बची तो सारा पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया. हालात को भांपते हुए शुरुआत में लगभग 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया. फिर इसे बढ़ाकर करीब 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. अभी यमुना नदी की बाढ़ से दिल्ली संभली भी नहीं है कि एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

10 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

14 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

22 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

40 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

43 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

50 minutes ago