देश

Hardoi: पिंजड़े में कैद पक्षियों का दर्द समझता है यूपी पुलिस का ये सिपाही, अपने पैसे खर्च करके कराता है आजाद, नेक काम के लिए SP से मिला इनाम

-देवेंद्र सिंह

Hardoi: उत्तर प्रदेश के एक सिपाही की चर्चा इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. पिंजड़े से पक्षियों को छोड़ने की उनकी तस्वीरें व वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सिपाही का नाम सुरेश सबलोक है. सबलोक अपने वेतन का कुछ हिस्सा खर्च करके पिंजड़े में कैद पक्षियों को आजाद कराने का काम करते हैं. उनके इस कार्य के लिए एसपी राजेश द्विवेदी 10 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित भी कर चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में 2019 बैच के आरक्षी सुरेश सबलोक डायल 112 की पीआरवी 2711 पर तैनात है. आरक्षी सुरेश सबलोक के द्वारा पिंजड़े से पक्षियों को आजाद करने का काम किया जा रहा है. उनके इस सराहनीय और मानवीय कार्य को देखते हुए ही हाल ही में उनका सम्मान एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा भी किया गया. सिपाही के इस काम की जिले में जमकर प्रशंसा हो रही है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: सपा विधायक पूजा पाल ने बीजेपी में शामिल होने की खबरों को लेकर जारी किया बयान, बोलीं- समाजवादी पार्टी छोड़कर मैं…

सिपाही सुरेश सबलोक अपने वेतन से कुछ धनराशि निकालकर उससे पिंजरे में बंद पक्षियों को खरीदते हैं और फिर उनको खुले आसमान में आजाद कर देते हैं. उन्होंने बताया कि जब से वह नौकरी में आये हैं, तभी से यह मानवीय सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं.  उन्होंने कहा कि वो गौशालाओं में चारा भी पहुंचाने का काम करते हैं. इसकी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका उत्साहवर्धन करने के लिए 10 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. वहीं सुरेश के इस कार्य की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. तो इसी के साथ पिंजड़े से पक्षियों को आजाद कराने का उनका वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग सुरेश के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं और जो लोग पक्षियों को पिंजड़े में रखते हैं, उनसे अपील कर रहे हैं कि पक्षियों को पिंजड़े में न रखें. 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago