मनोरंजन

Shah Rukh Khan Fan: शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन नहीं रहा, की थी SRK Universe की शुरुआत, पढ़िए दीवानगी के किस्‍से

Mohammad Ashraf SRK fan Club: बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के सबसे बड़े फैन कहे जाने वाले मोहम्मद अशरफ (Mohammad Ashraf) की मौत हो गई है. वह डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे. हालांकि, उन्हें क्या बीमारी थी, ये अभी पता नहीं चल पाया है. मगर, उनकी मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस मोहम्मद अशरफ को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बता दें कि मोहम्मद अशरफ वो शख्‍स थे, जिन्‍होंने शाहरुख खान के सबसे बड़े फैन क्लब SRK Universe की शुरुआत की थी, जो आज करीब 35 देशों में फैला हुआ है. मोहम्मद अशरफ का जन्‍म मालदीव में हुआ था. उनको फिल्‍में देखना बहुत पसंद था, उन्‍हें शाहरुख खान की फिल्‍में सबसे ज्‍यादा अच्छी लगती थीं. उन्हें शाहरुख से कितना ज्यादा प्यार था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोहम्मद अशरफ ने न सिर्फ शाहरुख के सबसे बड़े फैन क्लब की शुरुआत की, बल्कि वह इसके तहत शाहरुख की फिल्मों की फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी ऑर्गनाइज करते थे. इसके लिए मोहम्मद अशरफ शहर में एक सिनेमा हॉल तक हायर कर लेते थे.

वैसे तो मोहम्मद अशरफ मालदीव में एक कंपनी के एचआर हेड थे, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में लोग उन्हें SRK Universe के फाउंडर के रूप में जानती थी. मोहम्मद अशरफ शाहरुख खान के लिए कभी टी-शर्ट्स प्रिंट करवाते थे तो तभी उनके नाम का केक काटते थे. 2016 में एक इंटरव्‍यू में मोहम्मद ने कहा था कि मैं शाहरुख खान का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं. यही वजह है कि मोहम्मद अशरफ शाहरुख से जुड़े हर इवेंट और एक्टिविटी को ऐसे सेलिब्रेट करते थे, जैसे कोई त्योहार हो.

यह भी पढ़ें: लोग अब ‘फ्री’ में नहीं देख पाएंगे फिल्में, सरकार लाई नया कानून, सूचना-प्रसारण मंत्री बोले- पाइरेसी कैंसर की तरह, हम इसे जड़ से खत्म करेंगे

वह शाहरुख खान के नाम पर चैरिटी इवेंट्स भी करवाते थे. शाहरुख खान के बर्थडे पर वह और उनका क्‍लब SRK Universe हमेशा कुछ ग्रैंड प्लान करते थे. कई मौकों पर शाहरुख उनसे मिल भी चुके थे. आज SRK Universe के ट्विटर पर 5 लाख 57 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा फेसबुक पेज पर भी 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अब जब वो नहीं रहे, तो यूट्यूब पर भी उन्‍हें खूब सर्च किया जा रहा है; बताया जा रहा है कि मोहम्मद अशरफ मालदीव से अपने खर्चे पर इंडिया आते और यहां उनकी फिल्में देखते थे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago