देश

Budget 2024: “ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है…” अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम नरेंद्र मोदी की 2.0 सरकार का आखिरी अंतरिम बजट पेश कर दिया है. जहां इस बजट को भाजपा नेता जनता के हित का बजट बता रहे हैं तो वहीं सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने बजट को लेकर मोदी सरकार को घेरा है और कहा है कि, यह भाजपा की व‍िदाई का बजट है. इसी के साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा है कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ल‍िखा, “कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है.” इसी के साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि “भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है.” इसके अलावा अखिलेश ने इसे भाजपा की विदाई बजट बताते हुए कहा है कि “ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है.”

ये भी पढ़ें- डिफेंस बजट में हुआ 3.4 फीसदी का इजाफा, डीप टक्नोलॉजी के लिए मिले इतने करोड़

वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश कर दिया है

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश कर दिया है. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि “देश में रोजगार के मौके बढ़ते जा रहे हैं. हमारी सरकार सर्वसमावेशी विकास कर रही है. साल 2047 तक भारत एक विकसित राज्य बन जाएगा.” इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ. 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे. 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है. बता दें कि देश का अंतरिम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की.

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

तो दूसरी ओऱ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने से पहले ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा कर दिया है. नई दरें आज 1 फरवरी 2024 से लागू हो गई हैं. तो इसको लेकर भी विपक्ष मोदी सरकार को घेर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

19 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

26 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

26 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

35 minutes ago