देश

Gyanvapi Case: हिंदू संगठन ने ज्ञानवापी के बोर्ड से हटा दिया ‘मस्जिद’ शब्द, चिपका दिया ‘मंदिर’ का पोस्टर

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बुधवार को जिला अदालत द्वारा व्यासजी तहखाने में पूजा-पाठ का फैसला सुनाए जाने के बाद से ही हिंदू पक्ष उत्साहित है और ज्ञानवापी में पूजा भी शुरू कर दी गई है तो वहीं इस फैसले पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्ष आज सुबह 3 बजे ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लेकिन उसे भी वहां से बैरंग ही लौटना पड़ा है तो इधर राष्ट्रीय हिंदू दल नाम के संगठन ने विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर लगे साइन बोर्ड से ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर का पोस्टर चस्पा कर दिया है.

मालूम हो कि दो दिन पहले ही हिंदूवादी संगठन ने ज्ञानवापी मस्जिद के लगे साइन बोर्ड पर आपत्ति जताई थी और इसको लेकर पर्यटन निदेशालय के साथ ही मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था. इस पत्र में हिंदू संगठन ने यह अनुरोध किया गया था कि साइन बोर्ड से ज्ञानवापी के आगे मस्जिद शब्द हटा दिया जाए. तो दूसरी ओर कोर्ट द्वारा पूजा का अधिकार मिलने के बाद उत्साहित हिंदू संगठनों के नेताओं ने खुद ही साइन बोर्ड से मस्जिद शब्द हटाकर मंदिर शब्द के पोस्टर को चिपका दिया है. फिलहाल अभी तक इसको लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन परिसर के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

ये भी पढ़े-ज्ञानवापी में पूजा आदेश देने के बाद रिटायर्ड हुए जज, ऐतिहासिक फैसले के साथ पूरा हुआ कार्यकाल

आधी रात को हटवा दी गई बैरिकेडिंग

बता दे कि बुधवार की देर शाम को कोर्ट द्वारा पूजा किए जाने का अधिकार मिलने के बाद इस आदेश का अनुपालन करवाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और मंडलायुक्त भारी फोर्स के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंचे थे और नंदी के सामने की बैरिकेडिंग हटवा दी थी. इसके बाद व्यासजी के तहखाने को गंगा जल से पवित्र करने के बाद से ही पूजा शुरू करवा दी गई है. मालूम हो कि, 31 साल बाद व्यासजी के तहखाने में पूजा की गई है.

हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुस्लिम पक्ष को मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने यहां सुनवाई न करते हुए हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है. तो वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से ताजा बयान सामने आया है कि वाराणसी जिला अदालत ने गलत फैसला सुनाया है. अब इस आदेश को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे. माना जा रहा है कि अंजुमन इन्तजामिला मसजिद कमेटी की तरफ से जिला अदालत के फैसले को गुरुवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago