देश

Budget 2024: “आज प्रस्तुत अंतरिम बजट में ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है”, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी गुरुवार को 2.0 मोदी सरकार का आखिरी अंतरिम बजट पेश कर दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले पेश बजट में युवा से लेकर किसानों व महिलाओं का भी खास ध्यान रखा गया है तो वहीं इस बजट को लेकर यूपी में सियासत जारी हो गई है. जहां विपक्षी दल बजट में तमाम खामियां निकाल रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता इस बजट को जनता के हित में बता रहे हैं. इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बजट को ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ बताया है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर बजट को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है. इसी के साथ कहा है कि “आज प्रस्तुत अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ का विजन, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है.” इसी पोस्ट में आगे उन्होंने कहा कि “नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं वित्त मंत्री का धन्यवाद!”

ये भी पढ़ें- ‘3 नए रेल काॅरिडोर…आशा महिलाओं को आयुष्मान कार्ड…’ पढ़ें अंतरिम बजट के बड़े ऐलान

आय में करेगा वृद्धि

वहीं बजट को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों मुख्यमंत्रियों की ओर से भी बयान सामने आए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बजट को लेकर कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 गाँव-गरीब के विकास, महिला सशक्तिकरण, टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन और किसानों की आय में वृद्धि को चरितार्थ करने वाला बजट है.” इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि,” यह गरीबों, महिलाओं, उत्तम स्वास्थ्य, कृषि विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को समर्पित बजट है.” इसी के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को आभार प्रकट किया है.

विकसित भारत के लिए समर्पित है ये बजट

तो वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को आभार प्रकट करते हुए कहा है, “आज प्रस्तुत केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन एवं देश की समृद्धि व विकसित भारत के लिए समर्पित है.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

9 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago