देश

ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत, तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने पर जोर- जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पर बोले PM मोदी

. Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचें. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.  वहीं इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया.  भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कर अभुतपूर्व उत्साह दिखाया और दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है. मैं जनता-जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदर पूर्वक नमन करता हूं.”

ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत

लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन को मौका मिलने के बात कहते हुए पीएम ने कहा, “आपके इस प्यार, इस आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं. इस पावन दिन NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है. हम सभी जनता जनार्धन के बहुत आभारी हैं. ” वहीं उन्होंने आगे कहा कि “देश में भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है. आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है. ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है.”

अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर पीएम ने कहा, “चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है. राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है. चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है.”

आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और बिहार की जीत पर बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं. कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है.” वहीं उन्होंने कहा कि हमारी विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीतीं हैं. हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीतीं हैं. तीसरे कार्यकाल में NDA सरकार का बहुत ज्यादा जोर हर तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago