पप्पू यादव (फोटो- IANS)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बिहार के 40 सीटों में से एक सीट पूर्णिया खूब चर्चा में रही. इस सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से पप्पू यादव (Pappu Yadav) टिकट के प्रबल दावेदार थे. लेकिन लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने जदयू विधायक बीमा भारती को यहां से उम्मीदवार बना दिया. इसके बाद पप्पू यादव ने इस सीट से निर्दलीय उतरने का फैसला किया.
पप्पू यादव ने कांटे की टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एनडीए की ओर प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को 23,847 वोट से हरा दिया है. वहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारतीय 27,120 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. साल 2010 में प्रदेश के बांका लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई उम्मीदवार किसी सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचेगा.
ये भी पढ़ें- “लड़ाई संविधान को बचाने की थी, यूपी की जीत में मेरी बहन का हाथ”- राहुल गांधी
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…