देश

इस शख्स ने 2022 में Zomato पर किया 28 लाख का फूड ऑर्डर, दूसरे ने सालभर खाना मंगाकर 6.96 लाख का लिया डिस्काउंट

Zomato Report Card: साल के अंत में फूड कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रखा है. इसमें काफी मजेदार चीजें सामने आई हैं. जैसे भारतीयों ने सबसे ज्यादा खाने की किस डिस को मंगाया. किस डिश की लोकप्रियता सबसे ज्यादा रही. वहीं इस रिपोर्ट में दो शख्स बेहद खास रहे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने अकेले ही इस साल 2022 में अभी तक 28 लाख रुपये के फूड ऑर्डर किए हैं. वहीं इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि साल 2022 में बिरयानी (Biryani) वो डिश बनी जिसको सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है.

हर मिनट में 186 बिरयानी के ऑर्डर

जोमैटो की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जोमैटो को हर एक मिनट औसतन 186 बिरयानी के ऑर्डर मिले हैं. भारत में बिरयानी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस बात का पता इससे भी लगा कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी में जोमाटो के अलावा स्वीगी (Swiggy) को भी सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के ही मिले. 2022 में स्वीगी को हर मिनट बिरयानी के 137 ऑर्डर मिले है. इसकी रिपोर्ट स्वीगी ने दी है. बिरयानी के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाला फूड पिज्जा रहा है.

7 साल लगातार टॉप पर रही बिरयानी

फूड कंपनी स्वीगी के मुताबिक, बिरयानी (Biryani) लगातार सातवें साल सबसे ज्यादा टॉप पर बिकने वाली डिश है. बिरयानी के अलावा उनके पास सबसे ज्यादा ऑर्डर तंदूरी चिकेन, बटर नान , वेज फ्राइड राइस , पनीर बटर मसाला , चिकेन फ्राइड राइस के आए हैं. लेकिन बिरयानी के बाद जिस डिश का सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है. वो है मसाला डोसा.

ये भी पढ़ें- Noida: बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDM, भड़के ग्रामीणों ने किया पथराव, गाड़ी के शीशे टूटे, एक महिला घायल

शख्स ने मंगाया 28 लाख का खाना

जोमैटो की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने अकेले ही इस साल 2022 में अभी तक 28 लाख रुपये के फूड ऑर्डर किए हैं. ये शख्स पुणे का रहने वाला है. शख्स का नाम तेजस है और उसने कुल 28 लाख 59 हजार रुपये के फूड ऑर्डर किए हैं. वहीं दिल्ली के अंकुर ने रोजाना 9 बार जोमैटो से खाना मंगाया और इस तरह सालभर में कुल 3330 बार जोमैटो से खाना ऑर्डर किया. इस वजह से अंकुर को सबसे बड़ा फूडी घोषित किया गया है.

करीब 7 लाख का दिया डिस्काउंट

वहीं एक शख्स है रवि. जिसने सालभर खाना मंगाकर 6.96 लाख रुपये का डिस्काउंट लिया है. इसमें ये भी बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में रायगंज शहर में सबसे ज्यादा कूपन कोड का इस्तेमाल किया गया. शहर में जोमैटो के 99.7 फीसदी ऑर्डर पर प्रोमो कोड लागू था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

29 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

43 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago