देश

Karnataka: कर्नाटक में हुई सांप की सर्जरी, निकाला गया ट्यूमर, डेढ़ घंटे तक चली सर्जरी

Karnataka: आज के बदलते दौर में जहां इंसान को इंसान की परवाह नहीं है, वहीं कर्नाटक के धारवाड़ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि दुनिया में मानवता अभी जिंदा है.

आम आदमी जहां सांप को देखकर या तो दूर भागने लगता है या फिर सांप को खतरा मानकर उसे नुकसान पहुंचाता है, वहीं मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के धारवाड़ में न सिर्फ एक सांप को एक घर में फंसे होने पर सुरक्षित निकाला गया, बल्कि उसके कैंसर जैसी बीमारी के लिए ऑपरेशन भी किया गया.

सांप के घर में घुसे होने की मिली थी सूचना

जीवों से प्रेम करने वाले सोमशेखर चन्नाशेट्टी धारवाड़ में वन्यजीव कार्यकर्ता हैं. इलाके में जीवों से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना उन्हें मिलती रहती है. वे बताते हैं कि एक घर में उन्हें सांप के घुसे होने को लेकर फोन द्वारा सूचना मिली थी.

इसके बाद वे तुरंत उस जगह पहुंच गए और उन्होंने वहां से एक जहरीले ट्रिंकेट सांप का रेस्क्यू किया. सांप को देखने पर पता चला कि उसके सिर में एक गांठ है. ऐसे में वह उसे लेकर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ अनिल कुमार पाटिल के पास गए.

डॉ अनिल कुमार कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय से जुड़े वरिष्ठ पशु चिकित्सक हैं. उनके द्वारा सांप की जांच करने पर उसके शरीर में मौजूद ट्यूमर का पता चला. इसके बाद सर्जरी के जरिए इसे हटाने का फैसला किया गया. डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने सांप की सर्जरी करते हुए सफलता पूर्वक कैंसर के ट्यूमर को निकाला.

इसे भी पढ़ें: जब अमेरिका में अपनी मां को याद करते हुए रो पड़े थे प्रधानमंत्री मोदी, फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने दिया था दिलासा

खतरे भी बहुत थे जहरीले सांप की सर्जरी में

डॉ अनिल कुमार बताते हैं कि सांप बहुत ही संवेदनशील जीव होते हैं. इनका इलाज करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. ट्यूमर सांप के सिर और आंख के बीच था. लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली. बताया जा रहा है कि चिकित्सा की दृष्टि से भी यह बहुत ही चुनौती वाला ऑपरेशन था. क्योंकि ट्यूमर सांप के मस्तिष्क और आंख के काफी करीब था. ऐसे में उसके इन दोनों अंगों को भी खतरा हो सकता था.

सांप को अभी देखरेख की जरूरत

डॉ अनिल कुमार ने सर्जरी के बाद सोमशेखर चन्नाशेट्टी से सांप की देखरेख के लिए उसे अपने पास रखने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सांप को अभी दो दिन और ड्रेसिंग की जरूरत है. इसके साथ ही अब इस बात को भी देखना होगा कि कहीं ट्यूमर फिर से न बढ़ने लगे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

22 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

37 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

42 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago