देश

Varanasi: इस सावन श्री काशी विश्वनाथ धाम में टूटे चढ़ावे के सारे रिकॉर्ड, कुल 1,63,17,000 भक्तों ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

-सौरभ अग्रवाल

Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ कॉरीडोर ने न केवल श्री काशी विश्वनाथ धाम को एक भव्य आभा से अलंकृत किया है, बल्कि श्रद्धालुओं को भी ऐसा मोहित किया कि देश-दुनिया से बाबा भोलेनाथ के भक्त बरबस ही खिंचे चले आ रहे हैं. योगी सरकार द्वारा वाराणसी में की गई उत्तम व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के संकल्प का परिणाम यह है कि पूरे देश में काशी धार्मिक पर्यटन के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है. आज काशी धार्मिक पर्यटन के लिहाज से देश में मोस्ट फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है. यही कारण है कि भगवान शिव की अराधना को समर्पित श्रावण मास में यहां इस वर्ष सभी रिकॉर्ड धाराशायी हो गए. इस वर्ष श्रावण माह में कुल 1,63,17,000 भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर बाबा पर खूब चढ़ावा भी चढ़ाया. पिछले सावन के मुकाबले इस वर्ष सावन में बाबा को भक्तों ने 5 गुना ज्यादा चढ़ावा चढ़ाया है.

भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान

श्री काशी विश्वनाथ धाम की नई आभा पूरे विश्व में बिखरने लगी है. दुनियाभर के सनातनी इस धाम की आभा में काशी खिंचे चले आ रहे हैं और श्रद्धा भाव से दान-पुण्य कर रहे हैं. श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी दी कि 2023 के श्रावण माह में कुल 16.89 करोड़ रुपए का चढ़ावा आया है, जबकि 2022 के सावन महीने में 3,40,71,065 करोड़ रुपए का चढ़ावा आया था. यानी, 2022 के सावन माह के मुकाबले 2023 के श्रावण माह में लगभग 5 गुना बढ़ गया है. श्री काशी विश्वनाथ धाम जब से 3000 स्क्वायर फुट से 5 लाख स्क्वायर फ़ुट में विस्तारित हुआ है यहां प्रांगण में मूलभूत सुविधाओं समेत बाबा के दर्शन में सुगमता आई है. परिणामस्वरूप, श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तो की संख्या में कई गुना इजाफा हो गया जिससे मंदिर का खजाना भी बढ़ गया है. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अधिकमास होने के कारण सावन करीब दो महीने का था.

ये भी पढ़ें– Ghosi Bypolls Result 2023: मतगणना केंद्र पर नहीं पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, क्या पहले ही हार का हो गया था अंदेशा?

मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को दी जा रही हैं तमाम सुविधाएं

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के बाद मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार बेहतरी का प्रयास किया गया है. पेयजल, छाया की व्यवस्था, मैट अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा दर्शनार्थियों व पर्यटकों की बेहतर व्यवस्था करने के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं. इसके अतिरिक्त, सफाई व्यवस्था में 200 कर्मियों एवं दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा देने के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया है. श्री काशी विश्वनाथ धाम में विभिन्न स्थानों पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए लॉकर व हेल्पडेस्क स्थापित किये गये हैं. मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गयी है. इसके अतिरिक्त, मंदिर न्यास दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अन्य कई प्रकार की व्यवस्था कर रहा है.

उल्लेखनीय है कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का नव्य भव्य स्वरूप होने के कारण वाराणसी में पर्यटको व दर्शनार्थियों की संख्या में भी बढ़ी है. इस कारण से वाराणसी में परिवहन, होटल, गेस्ट हाउस, नाविकों, श्रमिको, वस्त्र उद्योग ,हेंडीक्राफ्ट व अन्य व्यवसायों में वृद्धि होने के कारण अर्थव्यवस्था में भी तेजी से रफ़्तार पकड़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

53 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago