कान्हा की पूजा करते सीएम योगी (फोटो ट्विटर)
Shri Krishna Janmashtami: उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधान से मनाई गई. मथुरा से लेकर काशी, अयोध्या और गोरखपुर में खास कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. अब ब्रज में नंदोत्सव शुरू हुआ है. यहां ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ के साथ ही धूमधाम से नन्दोत्सव मनाया जा रहा है. इसी बीच 7 सितम्बर को शाम को लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की पूजा की और उनको झूले में झुलाया.
वहीं भाजपा सांसद रवि किशन ने राधे-राधे भजनों पर जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
7 सितम्बर को मुख्यमंत्री लखनऊ से देर शाम गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर के पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर मंगल गीत के साथ ही बज रहे घंटा व शंख के बीच ही गोरखपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कान्हा को गोद में लेकर गर्भ गृह से बाहर आए और फिर लड्डू गोपाल को पालने में बिठाकर झूला झुलाते हुए नजर आए. इस मौके पर झांकी का हिस्सा बने बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने दुलारा और उपहार भी दिए .वहीं बच्चों ने भी सीएम के साथ जमकर सेल्फी खींची.
सीएम ने गोरखपुर पहुंचकर गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया. इस मौके पर भाजपा सांसद रवि किशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भजन गाते हुए और मस्ती में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर योगी आदित्यनाथ उनका नृत्य देखकर मुस्कुराते नजर आए. वहीं रवि किशन ने राधे-राधे और अच्युतम केशवम जैसे भजन पर जमकर ठुमके लगाए.
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद समूचे ब्रज में नंदोत्सव की धूम मची हुई है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जहां सुबह से ही भक्तों का रेला कान्हा के उपहारों को लूटने के लिए उमड़ पड़ा है. नन्दोत्सव के इस पवित्र उत्सव में हजारों की संख्या में ब्रजवासी एवं बाहर से पधारे श्रद्धालुजन शामिल हुए हैं. कान्हा के जन्म की खुशी एवं अलौकिक भक्तिभाव सभी के मुख पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है. बधाई गायन एवं संकीर्तन के मध्य भावमय नृत्य एवं तालियों की गड़गड़ाहट से संपूर्ण परिसर को झंकृत कर रहे श्रद्धालु, नन्दबाबा एवं मां यशोदा परस्पर बधाई आयोजन को आदान प्रदान कर रहे थे.
राधारमण मंदिर द्वारा आयोजित इस महोत्सव में हजारों खिलौने, वस्त्र, बर्तन, मिष्ठान आदि विभिन्न सामग्री बहुत बड़ी मात्रा में लुटायी गयी. इस मौके पर वृद्ध, बालक, नर, नारी सभी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में अभिभूत हो प्रसाद को प्राप्त करने के लिए लालायित दिखे और नाचते-गाते दिखाई दिए. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कान्हा की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…