देश

यात्रियों को स्पेशल ट्रीटमेंट देगा Indian Railways, दुर्गा पूजा पर इस बार विशेष व्यंजन

Indian Railways – रेल यात्रियों को पहली बार पूर्वी क्षेत्र की यात्रा के दौरान लजीज बंगाली पकवानों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर रेल यात्रियों को लजीज बंगाली पकवानों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा. यहीं नहीं आईआरसीटीसी चलती ट्रेनों में विशेष दुर्गा पूजा व्यंजनों को भी उपलब्ध कराएगा. यानी यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक से बढ़कर एक बंगाली पकवानों को चखने का मौका मिलेगा.  इस दुर्गा पूजा  पर हर तरफ ऑफर्स की भरमार दिखाई दे रही है. ऐसे में भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों को खास तोहफा देने की तैयारी में जुटा है.

400 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों  ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल स्टेशनों के साथ-साथ झारखंड के जसीडीह जंक्शन से गुजरने वाली करीब 70 ट्रेनों में ये खास व्यंजन उपलब्ध होंगे. इन स्टेशनों पर आईआरसीटीसी की ई-खानपान सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में यात्री 1323 पर फोन कॉल कर अपना ऑर्डर दे सकते हैं. रेलवे आपकी सीट पर आपके पसंदीदा व्यंजन पहुंचा देगा. बीते साल रेलवे दे रहा था स्पेशल नवरात्रि थाली: गौरतलब है कि हर साल रेलवे अपने यात्रियों को दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर खास सौगात देता है. बीते साल रेलवे की ओर से ‘व्रत नवरात्रि’ स्पेशल थालियों की शुरुआत की गई थी. वहीं, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी नवरात्रि के दौरान यात्रियों को उनके यात्रा मार्ग पर बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन परोसा जाएगा. उनके अनुसार इसके लिए यात्रियों को 1323 पर फोन कर ऑर्डर देना होगा और आईआरसीटीसी 400 स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान करेगा.

व्रत करने वाले यात्रियों के लिए  खास मेन्यू

भारतीय रेलवे की ओर से व्रत करने वाले यात्रियों के लिए  खास मेन्यू है. यात्रियों को स्टार्टर में आलू चॉप और साबूदाना टिक्की दी जाएगी. वही मेन कोर्स में साबूदाना खिचड़ी और पराठे के साथ-साथ पनीर मखमली भी शामिल होगा. इसके अलावा कोफ्ता करी, साबूदाना से बनी खिचड़ी वाली स्पेशल नवरात्रि थाली भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है.

कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

आप नवरात्रि स्पेशल थाली को ट्रेन में यात्रा करते हुए ‘Food on Track’ ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं या  आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट http://ecatering.irctc.co.in से भी ऑर्डर कर सकते हैं.

थाली की क्या होगी कीमत

  • इस सुविधा के तहत आपको 4 वेरिएंट दिए जायेंगे.
  • 99 रुपये – फल, कुट्टू की पकोड़ी, दही
  • 99 रुपये- 2 पराठे, आलू की सब्जी, साबूदाने की खीर
  • 199 रुपये- 4 पराठे, 3 सब्जी, साबूदाने की खिचड़ी
  • 250- पनीर पराठा, व्रत मसाला, सिंघाड़ा और आलू पराठा दिया जाएगा

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

2 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

27 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

41 minutes ago