Avoid These Mistakes In Period
Avoid These Mistakes During Your Periods: पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए सामान्य दिनों से ज्यादा मुश्किल होता है. इस दौरान होने वाली ब्लीडिंग के कारण उठने-बैठने में तो परेशानी होती ही है साथ ही मूड भी चिड़चिड़ा हो जाता है. ऐसे में मेंटल और फिजिकल दोनों ही तौर पर कई सारी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं. ऐसे में कुछ महिलाओं को सूजन, ऐंठन की वजह से होने वाले पेन दर्द से पीड़ित रहती हैं.
वहीं, ज्यादातर पीरियड्स के दौरान कुछ लापरवाही करती हैं, जिनकी वजह से उनकी कंडीशन ज्यादा दर्दनाक होती है. मासिक धर्म के दौरान महिलाएं कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलावों से गुजरती हैं. भले ही यह एक नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन कुछ चीजें इसको बदतर बना सकती हैं और शरीर के होमियोस्टैसिस को खराब कर सकते हैं. ऐसे में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान इन 5 सामान्य गलतियों को करने से बचना चाहिए.
शरीर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करने के लिए मासिक धर्म के दौरान हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. कई महिलाएं बार-बार बाथरूम जाने के डर से या गलत धारणाओं के कारण अपने पीरियड्स के दौरान कम पानी पीती हैं. हालांकि, पर्याप्त हाइड्रेशन आमतौर पर मासिक धर्म से जुड़ी सूजन, ऐंठन और सिरदर्द को कम कर सकता है. पूरे दिन हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने के लिए पानी से भरपूर फूड प्रोडक्ट और ड्रिंक्स लें.
कई महिलाओं के लिए सजना-संवरना जरूरी है, लेकिन पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग से सेंसिटिविटी और दर्द बढ़ सकता है. मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव स्किन को ज्यादा सेंसिटिव बना सकते हैं, जिससे वैक्सिंग के दौरान परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए पीरियड से पहले या बाद में वैक्स करवाएं.
पीरियड की ऐंठन को मैनेज करने के लिए पेन किलर दवाओं पर बहुत अधिक निर्भर रहने से सेहत पर असर पड़ सकता है. इबुप्रोफेन जैसी नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं (एनएसएआईडी) के ज्यादा इस्तेमाल से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं और अन्य परेशानियां हो सकती हैं. पेन किलर के बजाय, दर्द की परेशानी को कम करने के लिए हीट थेरेपी, हल्का व्यायाम कर सकते हैं.
अनियमित नींद का पैटर्न पीरियड से जुड़े लक्षणों को बढ़ा सकता है और हार्मोनल संतुलन को बाधित कर सकता है. पीरियड्स के दौरान पर्याप्त नींद की कमी से थकान, मूड में बदलाव और ऐंठन बढ़ सकती है. मासिक धर्म के दौरान ओवर ऑल हेल्थ में सहायता के लिए भरपूर नींद लें.
ज्यादा चीनी और कैफीन का सेवन पीरियड्स के दौरान सूजन, चिड़चिड़ापन और हार्मोनल उतार-चढ़ाव को बढ़ा सकता है. जबकि पीरियड्स के दौरान इन फूड प्रोडक्ट्स की लालसा बढ़ सकती है. इसलिए हर्बल चाय, डार्क चॉकलेट और फलों जैसे हेल्दी ऑप्शन को अपनाने का प्रयास करें.
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…