हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 112 कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद सभी मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं. धमकी देने वाले ने डायल 112 पर फोन करके हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है. सूचना मिलते ही चारबाग से लेकर हजरतगंज तक पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर किसी अनजान शख्स ने धमकी दी कि हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा देगा. धमकी देने वाले युवक ने फोन करने के बाद नंबर को बंद कर लिया. वहीं धमकी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मेट्रो के सभी स्टेशन पर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया. इसके अलावा पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.
कई मेट्रो स्टेशन पर बम निरोधख दस्ते को भी तैनात किया गया है. धमकी देने वाले शख्स ने बताया था कि मेट्रो स्टेशन पर बम रखा हुआ है और 11 बजकर 40 मिनट पर फट जाएगा. ये सुनते ही पुलिस महकमे के अधिकारी अलर्ट हो गए और सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गए.
यह भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आज, तैनात किए गए 1.30 लाख से अधिक जवान
धमकी मिलने के बाद एसीपी हजरतगंज के अलावा कई इंस्पेक्टर और बम निरोधक दस्ता मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन चलाया. फिलहाल अभी तक धमकी देने वाले शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. उसने फोन पर अपना नाम रमेश शुक्ला बताया था.
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…