देश

‘इलाके को खाली कर दो वरना…’, कश्मीर में हिंदुओं और सिखों के घरों पर चिपकाए गए धमकी भरे पोस्टर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी है. हिंदू और सिख परिवारों के कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं. जिसपर लिखा है कि घर खाली न करने पर बुरा अंजाम होगा. जिसे भुगतने के लिए तैयार रहें. पोस्टर चिपकाए जाने के बाद से इलाके में लोग सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पोस्टर चिपकाए जाने की जानकारी पुलिस और सेना को दी है.

हिंदू और सिख परिवारों के घरों पर चिपकाए गए पोस्टर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं. जिसे शनिवार की शाम को लोगों ने देखा. देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है. चिपकाए गए पोस्टर में उर्दू में लिखा है कि तमाम हिंदू और सरकार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को खाली कर दें, वरना इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धमकी वाले पोस्टरों को हटवाया

सूचना मिलने के बाद पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया ने सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में पोस्टरों को हटवाया. एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन पर चिपकाया गया था. वहीं दूसरा पोस्टर सुजान सिंह के लॉन में चिपका मिला.

आतंकी संगठन पहले भी दे चुका है धमकी

इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने भी बड़े हमले की धमकी दी थी. आतंकियों ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसमें दिल्ली और जम्मू में हमला करने की बात कही गई थी. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों को विदेशी बताया गया था.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas war: इजरायल-फिलिस्‍तीन में फंसे नागरिकों के लिए भारत ने बनाया कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगी सुविधा, यहां करें संपर्क

PAFF जैश-ए-मोहम्मद समर्थित आतंकी संगठन है

PAFF जैश-ए-मोहम्मद समर्थित आतंकी संगठन है. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद PAFF जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी के तौर पर उभरकर सामने आया था. ये संगठन कई बार सेना और सरकार को हमले की धमकियां दे चुका है. बता दें कि सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है. आए दिन सुरक्षा बल आतंकियों को ढेर कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago