दुनिया

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप ने फिर मचाई तबाही, इस महीने अभी तक तीन बार भूकंप आने से लोगों में दहशत

Afghanistan Earthquake: पश्चिमी अफगानिस्तान में आज रविवार की सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अफगानिस्तान के हेरात में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. ईएमएससी के अनुसार आज आए भूकंप का केंद्र भी हेरात में 10 किमी की गहराई पर था

बीते कुछ दिनों के अंंदर पश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. रिक्टर स्केल पर जहां पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 6.3 थी. वहीं दूसरी बार भी करीब इसी तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप ने अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी दूर के कई गांवों को तबाह कर दिया था. करीब 8 दिनों में ही तीन बड़े झटकों से अफगानिस्तान के लोगों में दहशत का माहौल है.

अफगानिस्तान के पश्चिम इलाके में बीते दिनों आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि करीब 2,000 इससे अपनी जान गंवा बैठे. पश्चिमी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप से हजारों की तादाद में लोग घायल भी हुए थे. अफगानिस्तान में इन झटकों से कम से कम चार हजार लोगों के मरने की खबर है. वहीं दो हजार से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं. वहीं यूनिसेफ ने कहा कि अफगानिस्तान के पश्चिम इलाके में आए इस भूकंप में मरने वालों में 90 फीसदी से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: Israel Hamas War: हिज्बुल्ला की धमकी के बाद अमेरिका का बड़ा ऐलान, इजरायल की मदद के लिए दूसरा युद्धपोत रवाना

भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आया संयुक्त राष्ट्र 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भूकंप के बाद मलबे में दबे लोगों के लिए बचाव और राहत कार्य जारी हैं. वहीं आज आए भूकंप में अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने अफगानिस्तान में आए भूकंप के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता राशि देने का एलान किया है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपदा के बाद बचे हुए लोगों के रहने, खाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंता जताई है. पिछली बार आए भूकंप का केंद्र भी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर के पास बताया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago