आस्था

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पराशक्तियों और सिद्धियों की प्राप्ति

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन माता मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. हिंदू धर्म ग्रंथो में मान्यता है कि देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं. शक्ति का प्रतीक मां दुर्गा का यह रूप सभी कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है. धार्मिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र मिलता है कि मां दुर्गा ने मां पार्वती के रूप में जन्म लिया था और भगवान शिव शंकर को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. इस तपस्या के कारण ही उनकी पूजा ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ के नाम से भी होती है.

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पराशक्तियां

अगर बात करें मां के ब्रह्मचारिणी नाम के अर्थ की तो सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी द्वारा निर्देशित आचरण पर चलने के कारण मां का यह नाम पड़ा. माना जाता है कि मां की कृपा से ब्रह्म की प्राप्ति होती है. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पराशक्तियां और कई सिद्धियां मिलती हैं. इस दिन तंत्र मंत्र के जानकार मां की विशेष पूजा करते हैं.

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा से लाभ

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय रूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. माता ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए उनको शक्कर का भोग लगाएं. माना जाता है कि इस दिन माता को शक्कर का भोग लगाने से परिवार के सभी सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है.

इस दिन ब्राह्मण और गरीबों को दान में भी चीनी ही दें. माना जाता है कि माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से मनुष्य में तप, त्याग, सदाचार आदि की वृद्धि होती है.

इसे भी पढ़ें: Navratri 2023: नवरात्रि पर ये उपाय कर डाला तो सफलता चूमेगी आपके कदम

इस विधि से करें मां की पूजा

इस दिन सबसे पहले देवी ब्रह्मचारिणी को पंचामृत स्नान कराएं. इसके बाद दीप धूप दिखाते हुए फिर अलग-अलग तरह के सफेद फूल, कुमकुम, अक्षत और सिन्दुर अर्पित करें. मां को कमल का फूल और सुगंधित फूल चढ़ाएं. फिर मां को भोग लगाएं. इसके बाद मां का ध्यान करें और अंत में मां की आरती करें. मां की पूजा के दौरान शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…

6 minutes ago

गुजरात के अंबाजी और पावागढ़ की वह यात्रा, जो सिखाती है जीवन में धैर्य और आंतरिक शक्ति के असली मायने

गुजरात के श्री अंबाजी और पावागढ़ महाकाली आस्था, विरासत और आत्म-चिंतन का अनूठा संगम हैं.…

41 minutes ago

प्रकृति की उपासना का पर्व छठ: एक ही सूर्य और अलग-अलग दृष्टियां, जानिए जापान की अमातरसु की कहानी

छठ महापर्व के विशेष अवसर पर सूर्य उपासना के विभिन्न सांस्कृतिक स्वरूपों की चर्चा की…

1 hour ago

सांसद प्रिया सरोज संग अगले माह सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह: परिवार संग PM मोदी को दिया शादी का न्योता, गुलदस्ता भेंट कर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें शादी…

2 hours ago

कौन थे ‘आचार्य विनोबा भावे’, जिन्होंने बदली लाखों गरीब किसानों की किस्मत?

आचार्य विनोबा भावे ने 14 साल तक करीब 70 हजार किलोमीटर पैदल चलकर 'भूदान आंदोलन'…

2 hours ago