देश

Delhi: पुलिस ने इंटरनेशनल इमीग्रेशन रैकैट के तीन एजेंट्स को दबोचा, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना

Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले इंटरनेशनल इमीग्रेशन रैकैट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी वीजा पासपोर्ट बनाने के काले धंधे में शामिल थे. आरोपियों के पास से 01 भारतीय पासपोर्ट और 02 जाली वीजा बरामद किए गए. इस मामले में पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद से पुलिस को जालसाजों की तलाश थी. 10 नवंबर 2022 को इमीगेशन अधिकारियों की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया था.

आरोप है कि 09-10 नवंबर की रात को एक यात्री रितेंदर सिंह ने फुकेट (थाईलैंड) जाने के लिए डिपार्चर क्लियरेंस को लेकर डिपार्चर इमीग्रेशन से संपर्क किया था. उसके पासपोर्ट की जांच करने पर पाया गया कि उसके पासपोर्ट नंबर U9369848 के पेज को किसी और के पासपोर्ट से बदल दिया गया है, साथ ही पासपोर्ट पर एक नकली इमीग्रेशन स्टांप भी लगा था. इन आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना की गयी.

जांच के दौरान, यात्री रितेंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया और हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसके पासपोर्ट पर 03 ऑफ-लोडिंग टिकट थे, जो अलग-अलग हवाई अड्डों पर इमीग्रेशन काउंटरों द्वारा चिपकाए गए थे. उसे दूसरे देशों में जाने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए उसने अपने एक दोस्त पंकज से संपर्क किया, जिसने उसे एक एजेंट बलजिंदर उर्फ तेजा से मिलवाया. तब बलजिंदर ने उसे बताया कि वह उन पेज को हासिल कर लेगा और यूके के वीजा दिला देगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Police: इंटरनेशनल इमीग्रेशन रैकेट के दो फरार एजेंट गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करते थे ठगी

इस केस को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, एसएचओ आईजीआई एयरपोर्ट के नेतृत्व में एसआई सुधीर जून, हेड कॉन्स्टेबल विनीत की एक टीम गठित की गई थी. कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई, सीक्रेट इनपुट के आधार पर बलजिंदर उर्फ तेजा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पूछताछ के दौरान बताया कि रितेंदर सिंह ने पासपोर्ट से ऑफ-लोडेड स्टांप हटाने के लिए उससे नवंबर, 2022 में संपर्क किया था.

यह डील 11 लाख रुपये में तय हुई थी और इसके तहत उसने अपने पहचान के एजेंट हरचरन उर्फ ​​रवि उर्फ शाह से संपर्क किया. उसने हरचरण उर्फ ​​रवि उर्फ शाह को पासपोर्ट की तस्वीरें भेजीं, जिसने सहयोगी की पुष्टि करने के बाद उसे आश्वास्त किया कि पन्नों को हटा दिया जाएगा और आसानी से बदल दिया जाएगा. 22 दिसंबर को रवि उर्फ हरचरन को डाबरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

34 seconds ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

4 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

33 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

35 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

44 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

56 minutes ago