देश

कड़ाके की ठंड में हाफ टी-शर्ट में दिखे राहुल गांधी तो पत्रकार ने पूछ लिया सवाल, जानिए फिर क्या दिया जवाब

Rahul Gandhi T-Shirt: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट खूब चर्चा में आई है. यात्रा की शुरूआत से ही बीजेपी ने उनकी टी-शर्ट को लेकर हमला बोला था. राहुल की टी-शर्ट के दाम को लेकर भी काफी बयानबाजी हो चुकी है. हालांकि, उसके बाद भी राहुल गांधी की सफेद टी-शर्ट चर्चा में छायी रहती है. हाल ही में कड़ाके ठंड में केवल हाफ टी-शर्ट पहने राहुल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें राहुल गांधी घूमते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अब एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है.

दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली में कड़ाके की ठंड में कई बार केवल हाफ सफेद टी-शर्ट में नजर आए थे. वहीं आज भी राहुल गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भी सफेद टी-शर्ट में नजर आए तो पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि आज भी आप सफेद टी-शर्ट में. तो राहुल गांधी ने मजाकिया लहजे में कहा- “टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे. जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे.”

9 दिनों के ब्रेक पर है भारत जोड़ो यात्रा

राहुल के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल नौ दिनों के ब्रेक पर है. नौ दिन बाद यानी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू होगी. 3 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उन राज्यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरुआत हुई बल्कि पूरे आंदोलन को इन्हीं राज्यों से मॉनिटर भी किया गया. भारत जोड़ो यात्रा का आगामी चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर तक जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘मेरी फोटो दिखाकर लेते हैं लोधियों के वोट’- उमा भारती ने बढ़ाई बीजेपी की ‘टेंशन’, बोलीं- मैं नहीं कहती कि तुम भाजपा को वोट करो, खुद तय करें

‘टी-शर्ट पर बोला था, ये सवाल किसान से पूछकर देखों’

वहीं, राहुल गांधी ने लालकिले से अपने संबोधन के दौरान अपनी टी-शर्ट पर कहा था कि आप लोग मुझसे पूछते हैं कि आपको कभी हाफ टी-शर्ट में ठंड नहीं लगती. तो राहुल गांधी ने कहा था कि कभी ये सवाल उन गरीबों से पूछों जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं. ये सवाल किसानों से पूछकर देखिए कि क्या जवाब मिलता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Amitabh Bachchan House: जलसा में लगी 4 करोड़ की Bull Painting, जानिए क्यों है इतनी खास और क्या है इसका वास्तु कनेक्शन

Amitabh Bachchan Bull Painting: अमिताभ बच्चन के जलसा के लिविंग रूम में लगी विशाल बुल…

24 minutes ago

‘डर और थकान से मुक्त मशीनी सैनिक’… रूस को मात देने के लिए यूक्रेन का सबसे बड़ा दांव; देखें VIDEO

Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने 'रोबोट आर्मी' कार्यक्रम…

26 minutes ago

‘अब माता-पिता के पास जाना चाहती हूं’… 19 वर्षीय युवती के बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि बालिग व्यक्ति को अपनी मर्जी से…

1 hour ago

सुनील लोधी पर हुई बाबा नीम करौली की कृपा, ‘नजर’ के लिए अनुप्रिया नागर ने उठाया कदम

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Eye Treatment: फिल्म 'हनुमान अंश' में अपनी सुरीली आवाज से…

1 hour ago

IITs में छात्र आत्महत्याएं: जातिगत नजरिए से आगे बढ़कर वास्तविक कारणों पर चर्चा जरूरी

IITs में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के पीछे अकादमिक दबाव, मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और…

1 hour ago