देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की बाल रूप की बन रही हैं तीन मूर्तियां, जिसमें होगी ये विशेषता वही लगेगी मंदिर में, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद होगी 48 दिन की मंडल पूजा

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर अपना पूरा आकार ले रहा है तो इसी के साथ ही रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी भी तेजी से जारी है. 22 जनवरी 2024 को मंदिर उद्घाटन के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में प्रभु रामलला विराजमान किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे तो वहीं देश के जाने-माने तमाम वीवीआईपी हिस्सा लेंगे. मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी को निमंत्रण भेजा जा रहा है तो वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के रुकने से लेकर भोजन तक का बंदोबस्त किया जा रहा है.

कार सेवकों के परिवार को भी किया जा रहा है आमंत्रित

बता दें कि मंदिर उद्घाटन से जुड़े सभी कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा. इस मौके पर सभी परंपराओं के साधु संतों के साथ ही 1984 से 1992 के बीच सक्रिय रहे पत्रकारों और कारसेवकों के घरवालों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. साथ ही इस मौके पर विज्ञान, फिल्म, खेल सहित अन्य तमाम क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को भी बुलावा भेजा गया है. मंदिर ट्रस्ट की मानें तो करीब चार हजार सन्तों को आमंत्रण भेजा गया है. सभी शंकराचार्य महामण्डलेश्वर सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष सन्तों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. आर्ट ऑफ लिविंग, स्वामी नारायण, किसान, गायत्री परिवार, कला जगत के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है. मंदिर उद्घाटन अवसर पर नगर के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भण्डारा, अन्नक्षेत्र का आयोजन किया जाएगा.

 

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: ‘आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी कृपया राम मंदिर उद्घाटन पर न आएं…’, जानें ऐसा क्यों कहा चंपत राय ने

बालक की कोमलता वाली स्थापित की जाएगी मूर्ति

बता दें कि मंदिर में रामलला की पांच वर्ष के बालक की तीन मूर्तियां बनाई जा रही हैं. इन तीन मूर्तियों में जिस भी मूर्तिकार की मूर्ति में पांच साल के बालक की कोमलता दिखाई देगी, उसी मूर्ति की स्थापना मंदिर में की जाएगी. बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का पूजन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा. काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित (कर्मकांड) पूजा सम्पन्न कराएंगे. ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुकताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के बाद 48 दिन की मंडल पूजा होगी जो विश्वप्रसन्न तीर्थ जी के नेतृत्व में होगी.

अस्थाई अस्पताल का किया जा रहा है निर्माण

मालूम हो कि राम मंदिर उद्घाटन अवसर पर नवस्थापित तीर्थक्षेत्रपुरम (बाग बिजैसी) में टिन का नगर बसाया जा रहा है, जिसमे 6 नलकूप, 6 रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है.
-भारत एक्सप्रेस

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago