Categories: देश

आंध्र प्रदेश में पटाखा विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 11 घायल

आंध्र प्रदेश में पटाखा विस्फोट से जुड़ी दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. गुरुवार को पटाखा विस्फोट में एक व्यक्ति जिंदा जल गया और छह गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना एलुरु कस्बे में उस समय घटी जब एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन पर एक थैले में पटाखे लेकर जा रहा था.

पटाखों से भरा बैग जमीन पर गिर कर ब्लास्ट हुआ

पुलिस के अनुसार, गंगम्मा मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के फंसने से पटाखों से भरा बैग जमीन पर गिर गया. पटाखे फटने से बाइक सवार की मौत हो गई. इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान सुधाकर के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राज्य में 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरी त्रासदी है.

बिजली गिरने से पटाखा फैक्ट्री में आग लगी

बुधवार शाम पश्चिमी गोदावरी जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जल गईं और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए थे. यह आग उंद्रजावरम मंडल के सूर्यरावपालम स्थित पटाखा फैक्ट्री में भारी बारिश और तूफान के दौरान गिरी आसमानी बिजली से लगी थी. बिजली गिरने से जोरदार धमाकों के साथ आग का एक बड़ा गोला बना, जिससे गांव में दहशत फैल गई. यूनिट में सोलह कर्मचारी काम कर रहे थे और उनमें से दो महिलाएं जिंदा जल गईं.


ये भी पढ़ें: प्रदूषण के कारण लाहौर के स्कूल बंद, मरियम नवाज ने कहा- पंजाब के सीएम भगवंत मान को लिखूंगी खत


मृतक मजदूर महिलाओं की पहचान वी. श्रीवल्ली (42) और जी. सुनीता (35) के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल पांच अन्य को तनुकू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नौ मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं. पुलिस के अनुसार, राम शिवाजी पटाखा निर्माण इकाई चला रहे थे और उन्होंने इसके लिए लाइसेंस भी ले रखा था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

27 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

59 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago