Bokaro Firecracker Shop: झारखंड के बोकारो में दीपावली के मौके पर लगी पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं. गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है. बोकारो स्टील प्लांट और झारखंड सरकार के फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगभग दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.
बोकारो जिले के चास में गरगा पुल के पास खुली जगह पर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पटाखे की दुकानें अस्थायी तौर पर लगाई जाती हैं. इस वर्ष यहां 66 दुकानें लगाई गई थीं. जानकारी के मुताबिक एक दुकान में किसी पटाखे में आग लगी तो इसने देखते-देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. पटाखों में धमाके होने लगे और रॉकेट चलने लगे. जिस कारण दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई. आग से पटाखे जलने के कारण काफी देर तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस बीच कई असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर पटाखे और दुकानों से पैसे भी लूटे.
बोकारो जिले के एडिशनल कलक्टर मुमताज अंसारी ने कहा कि दुकानें अस्थायी तौर पर कई शर्तों के साथ लगाने की अनुमति दी गई थी. दुकानदारों को आपदा प्रबंधन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था. चूक कहां हुई और आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी.
घटना की सूचना मिलने पर बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण सहित विभिन्न दलों के नेता मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आग लगने की इस घटना में जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है. जिस स्थान पर अस्थायी तौर पर दुकानें लगाने की इजाजत दी गई थी, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए थे, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित दुकानदार गरीब तबके के हैं. उन्हें जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाना चाहिए.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…