देश

TMC Satyen Chaudhary: टीएमसी नेता सत्येन चौधरी की दिन दहाड़े हत्या, हमलावरों ने सरेआम घेरकर मारी गोली

TMC Satyen Chaudhary: पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक टीएमसी नेता की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है. तृणमूल कांग्रेस के नेता सत्येन चौधरी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी. वह मुर्शिदाबाद में पार्टी के महासचिव थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय टीएमसी नेताओं (TMC Leaders) के मुताबिक मोटरसाइकलों पर सवार होकर कुछ लोग आए थे और उन्हें बेहद पास से चौधरी पर गोली चलाई.

इस मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि पहले चौधरी की करीबी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से भी थी. हालांकि बाद में वह टीएमसी में शामिल हो गए, हाल में एक बार फिर उनकी दूरी सत्ताधारी दल से बढ़ने लगी थी. जानकारी के मुताबिक सत्येन बहरामपुर के भाकुरी चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ बैठे थे. तभी कुछ बाइकसवार लोगों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. जब तक लोग दौड़ते तब तक बदमाश रफूचक्कर हो गए.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: “बीजेपी के लोग घर-घर की घी पहुंचाएं ताकि… “, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दीपक जलाने के संदेश पर डिंपल यादव ने कसा तंज

अस्पताल में जाने पर भी नहीं बची जान

जानकारी के मुताबिक खून से लथपथ सत्येन को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. स्थानीय लोगों के मुताबिक सत्येन वामपंथी सरकार के समय में कई बार जेल भी जा चुके थे. कांग्रेस में भी सत्येन चौधरी के प्रभावी नेता के तौर पर गिना जाता था. टीएमसी में आने के बाद भी उन्हें जिला महासचिव का पद दिया गया था. हालांकि कुछ समय से वह राजनीति से ज्यादा अपने कारोबार में ऐक्टिव थे. वह राजनीति से धीरे-धीरे दूरी बना रहे थे.

यह भी पढ़ें-UP News: मुंशीगंज की रक्तरंजित भूमि को अब तक इंसाफ न मिल पाने का कारण है नेहरू गांधी परिवार- अजय अग्रवाल

किस पर लगे हत्या के आरोप

पिछले विधानसभा चुनाव में भी वह ज्यादा सक्रिय नहीं रहे. कुछ लोगों का कहना है कि सत्येन की हत्या करने में कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों का हाथ है. वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि सत्येन की हत्या उनके अपने लोगों ने ही की है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

22 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

56 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

1 hour ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

2 hours ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

2 hours ago