देश

ट्रेन में भर-भरकर दिल्ली आ रहे हैं TMC कार्यकर्ता, सीएम ममता बनर्जी का क्या है प्लान?

TMC Protest in Delhi: ट्रेन में भर-भर के टीएमसी कार्यकर्ता दिल्ली आ रहे हैं. अब तक हजारों की संख्या में ममता बनर्जी की पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतक दिल्ली पहुंच चुके हैं. दरअसल, बंगाल की सीएम ममता ‘दीदी’ दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही हैं. इसमें भाग लेने के लिए बंगाल के सांसद, विधायक, सरपंच, पंच, मुखिया और समिति समेत तममा कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया गया है. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस प्रदर्शन को ‘फाइट फॉर जस्टिस’ नाम दिया है.

बता दें कि बंगाल सरकार ने केंद्र सरकार पर राज्य के हिस्से का बकाया राशि नहीं देने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी भी कई कार्यक्रमों में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं. टीएमसी का आरोप है कि बार-बार पत्र लिखने के बाद भी केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी नहीं किया गया है. इस लिए अब टीएमसी की दिल्ली पर चढ़ाई हो रही है. दुर्गा पूजा से करीब 2 हफ्ते पहले होने वाले इस प्रदर्शन में लाखों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इसके लिए दिल्ली में तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं.

कोलकाता पहुंचे मनरेगा कार्यकर्ता

इससे पहले गुरुवार को ही अगले सप्ताह टीएमसी के निर्धारित विरोध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल से हजारों मनरेगा जॉब कार्ड धारक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में इकट्ठा हो गए हैं . टीएमसी के अनुसार, लगभग 4,000 मनरेगा कार्यकर्ता 30 सितंबर को पार्टी की ओर से बुक की गई एक विशेष ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

पार्टी के एक नेता ने कहा कि बंगाल में मनरेगा लाभार्थियों के ठहरने की व्यवस्था कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में की गई है. उनमें से लगभग 4,000 लोग 30 सितंबर को पार्टी द्वारा बुक की गई एक विशेष ट्रेन से नई दिल्ली जाएंगे. हमने दिल्ली में उनके रहने की भी व्यवस्था की है.

यह भी पढ़ें: जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात में निज्जर मामले का जिक्र तक नहीं, भारत के कड़े रूख के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर

क्या है TMC का आरोप?

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सरकार लगातार केंद्र सरकार पर मनरेगा स्कीम का पैसा नहीं देने का आरोप लगा रही है. इस बाबत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने गया था. इससे पहले ममता बनर्जी ने 100 दिन के बकाए को लेकर कोलकाता में दो दिनों तक धरना भी दिया था.

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी मनरेगा का पैसा नहीं देने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य के एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर का ज्ञापन लेकर दिल्ली जाएंगे. इसके खिलाफ दिल्ली में जबरदस्त आंदोलन करेंगे. टीएमसी का कहना है कि केंद्र सरकार 100 दिनों के काम का पैसा रोक लिया है. बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान भी इसे मुद्दा बनाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago