लाइफस्टाइल

Gardening Tips: पौधे में नहीं आ रहे फूल या सूख रहे पत्ते? आज़माएं ये उपाय

Gardening Tips: हमारे जीवन के अहम हिस्सा हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते है. अच्छी हवा और अच्छे वातावरण के लिए हम घरों में तमाम तरह के पेड़ पौधे लगते है. हमारे घर में लगाए गए पौधे अच्छे से फले और फूलें इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. जिसमें से सबसे पहला है वातावरण जहां उन पौधों को पर्याप्त मात्रा में हवा, पानी, धूप और सभी ज़रूरी पोषक तत्व मिल सकें.

दूसरा अच्छी मिट्टी जो पौधे की सही ग्रोथ के लिए बेहद ज़रूरी है. यदि आपके पौधे ग्रोबैग अथवा गमले में लगे हुए हैं तो वह गमले की मिट्टी से परस्पर पोषक तत्वों का उपयोग करते हैं, जिसकी वजह से मिट्टी की क्वालिटी कम होती जाती है. साथ ही गमले की मिट्टी समय के साथ पानी तथा अन्य पोषक तत्वों को धारण करने की क्षमता कम होती जाती है जिससे पौधे खराब हो सकते हैं. पेड़ पौधे लगाते समय इन चीजों का रखें ध्यान-

जाने कब बदले गमले की मिट्टी

इस समय पौधे की मिट्टी को बदलने और पौधों को नई मिट्टी में लगाने से पौधे को अनुकूल वातावरण मिल पाता है और पौधे की जड़े बहुत अच्छे और तेजी से ग्रोथ करती हैं. इस दौरान गमले में लगे पौधों की मिट्टी बदलने से पौधों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. लेकिन इसके अलावा गमले में लगे पौधों की मिट्टी बदलने का निर्धारण काफ़ी हद तक मिट्टी की सही स्थिति और पौधे की किस्म पर निर्भर करता है. वैसे हर दो साल पर गमले में लगे पौधों की मिट्टी को बदल देना चाहिए.

इस तरह से बदले गमले की मिट्टी

गमले में लगे हुए पौधे की मिट्टी को बदलने के कई तरीके होते हैं जिन्हें अपनाया जा सकट है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले गमले की मिट्टी को ढ़ीला कर लेना चाहिए इससे पौधे की जड़ों को कोई नुकसान नहीं होगा. यदि मिट्टी सूखी हुई हो तो उसमें पानी डालकर नम कर लेना चाहिए और मिट्टी को गमले से बाहर निकाल लें, बस इस बात का ध्यान रखें की रूटबॉल की मिट्टी पूरी तरह से नहीं हटे. फिर गमले को नई पॉटिंग मिक्स या फिर मिट्टी से भरे और पौधे को वाटरिंग केन की मदद से फब्बारे के रूप में पानी दें ताकि पौधा नई मिट्टी में अच्छे से सेट हो जाए.

इस तरह मिट्टी का करें यूज़

गमले में लगे पौधों सबसे अच्छी मिट्टी के तौर पर पॉटिंग मिक्स का इस्तेमाल किया जाता है जोकि मिट्टी के साथ पीट काई, वर्मीक्यूलाइट और पर्लाइट का मिश्रण होता है. जिसे आप अपने घर पर भी बहुत अच्छी तरह से टायर कर सकते हैं. यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो बाजार से भी आप अच्छी क्वालिटी का पॉटिंग मिक्स खरीद सकते हैं. गमले में लगे हुए पौधे की मिट्टी को बदलते वक़्त बस इस बात का ख़्याल रखें कि मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर, नमीधारण करने वाली, वजन में हल्की एवं अच्छी जलनिकासी वाली होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

34 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

47 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago