देश

Election Results 2024: पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा जीते

Election Results 2024: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा विजयी परचम लहराने में सफल रहे. बीजेपी ने उनके खिलाफ एसएस अहलूवालिया को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उनका जलवा बिहारी बाबू के आगे फीका साबित हुआ. हमेशा से ही अपने बेबाक बोल के लिए सुर्खियों में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को अपने इस मिजाज का सियासत में बड़ा फायदा मिला. जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होने के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “धनशक्ति के जरिए तैयार किए गए एग्जिट पोल इस बार झूठे साबित हुए. इन लोगों ने जनता के बीच में भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने इन्हें नकार दिया, लेकिन इस बार लोग इस बात को भांप चुके थे कि विपक्ष की एकता का जलवा चौतरफा देखने को मिलेगा.

ममता बनर्जी के व्यक्तित्व का जादू है

एनडीए की सरकार जाएगी और इंडिया गठबंधन सामने आकर सरकार बनाएगी.“ उन्होंने आगे कहा, “देश की जनता इस बात को जानती थी कि ममता बनर्जी इस बार गेम चेंजर बनकर सामने आएगी. मैं इस बात को शुरू से कहता हुआ आ रहा हूं कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहे, लेकिन इस बार ममता बनर्जी ने जलवा पश्चिम बंगाल में बिखेर दिया है. यह किसी अकेले की जीत नहीं, बल्कि आसनसोल की जनता की जीत है. यह ममता बनर्जी का हमारे प्रति विश्वास की जीत है. यह ममता बनर्जी के नेतृत्व की जीत है. टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है और सबसे ज्यादा ममता बनर्जी के व्यक्तित्व का जादू है, जो कि लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

लाइन पर आया अमेरिका…! भारत के आंतरिक मामलों पर टांग अड़ाने से मार्को रूबियो का साफ इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…

5 minutes ago

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

54 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

55 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

1 hour ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

1 hour ago