देश

Lok Sabha Election Result 2024: 400 सीट की बात करने वाले 230 के लिए कर रहे संघर्ष- मनोज झा

Lok Sabha Election Result 2024: राजद नेता मनोज झा ने बिहार में मतगणना की धीमी गति को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर काउंटिंग धीमी कराई जा रही है. इस बात की जानकारी चुनाव आयोग को भी दी गई है. उन्होंने कहा कि ऐसी सभी सीटों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नजर बनाए हुए हैं, लोगों से संपर्क में हैं.

बिहार का आंकड़ा बदलेगा- मनोज झा

उन्होंने कहा कि कई सीटों पर हमारे प्रत्याशी और उनके प्रतिद्वंद्वियों के बीच बहुत कम मार्जिन है. ऑन एन एवरेज तीन-साढ़े तीन लाख वोटों की गिनती हुई है. हर लोकसभा में साढ़े दस से ग्यारह लाख वोटों की गिनती होनी है. अभी तीस प्रतिशत से भी कम वोटों की गिनती हुई है. बिहार का आंकड़ा अभी बदलेगा, देश का आंकड़ा पलट चुका है. चार सौ पार की बात करने वाले 220-230 सीट के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

हमने नीतीश और चंद्रबाबू के साथ काम किया

राजद नेता ने कहा कि नतीजे की पूरी समीक्षा होगी, लेकिन बात यह है कि पीएम मोदी की विदाई तय हो गई है. वो दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं. तेजस्वी यादव पूरे चुनाव के दौरान बार-बार कहते रहे कि हो सकता है कि 4 जून के बाद नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला लें. नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू बदले की राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रहे, हमने इन दोनों के साथ काम किया है.

मनोज झा ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बार-बार कहते रहे कि चुनाव के परिणाम के बाद एक बड़ी तस्वीर आएगी. बिहार के संदर्भ में हमारा आंकड़ा डबल डिजिट में अभी काफी आगे जाएगा. कई जगह हम दो हजार से पीछे हैं तो कई जगह तीन सौ वोट से पीछे हैं.

सत्ता परिवर्तन में नीतीश की भूमिका अहम- मनोज झा

उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मैं बिहार की तमाम जनता और समर्थकों से कहना चाहता हूं कि रात तक काउंटिंग होगी, जुटे रहना है, हिलना नहीं है. देश को एक बेहतर विकल्प मिलेगा, अधिकारी लोग भी ध्यान रखें, कानून और संविधान के साथ चलें. सत्ता परिवर्तन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की अहम भूमिका होगी. ये दोनों को उस तरह की राजनीति पसंद नहीं है जो हमारी संस्थाओं को कब्जा कर चुकी है, जो लोगों को प्रताड़ित करती है, जो रोजगार पर बात न करके भैंस और मंगलसूत्र पर बात करती है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Result 2024: गया लोकसभा से 3 बार हारे Jitan Ram Manjhi ने पहली बार दर्ज की जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

5 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

15 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

15 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

22 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

28 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

30 minutes ago