पेड़ पर बैठा किसान और सांड
UP: बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र से एक ऐसा मामला जिसे जानकर और देखकर शायद आप भी चौंक जायेंगे. जहां दिए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक खेत में सांड अखड़ रहा है. वहीं सांड के डर से किसान पेड़ पर बैठा हुआ है, बताया जा रहा है कि लगभग 2 घंटे तक पेड़ पर किसान उसी तरह बैठा रहा. सांड और किसान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
कई लोगों को घायल कर चुका हैं सांड
आपको बता दें कि यह वीडियो रसड़ा तहसील के सवरा पांडेयपुर मार्ग का है. वीडियो में दिख रहा यह सांड काफी खतरनाक बताया जा रहा है. इलाके में अब तक यह दर्जन भर लोगों को घायल कर चुका है. इस कारण लोगों में इसे लेकर काफी दहशत है. वहीं इस बार सांड ने एक किसान को ही दौड़ा लिया. खुद की सलामती के लिए किसान पास के पेड़ पर चढ़ गया. ऐसे में सांड भी किसान के इंतजार में 2 घंटे तक वहीं खड़ा रहा. वह किसान को देखकर बार-बार अपने पैरों से मिट्टी खुरेचता रहा. उसकी गतिविधि देखकर किसान को भी दो घंटों तक पेड़ पर ही बैठना पड़ा. दो घंटा तक सांड वहीं पहरा देता रहा. जबकि किसान ने पेड़ पर ही हिम्मत बनाए रखा. सांड का जाने के बाद ही किसान पेड़ से उतरा. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: खाट से बांधकर कर दिए टुकड़े-टुकड़े, फिर नदी में बहा दी लाश”, पीलीभीत की महिला का कबूलनामा
सूखे पेड़ पर चढ़ा किसान
वीडियो में दिख रहा है कि किसान जिस पेड़ पर चढ़ा था वह सूख चुका है और उस पर मात्र एक ही टहनी है. ऐसे में पेड़ पर चढ़ा किसान साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. सांड किसान को देखकर अपने नथुने फुलाते हुए उसके उतरने का इंतजार करता रहा. ऐसा लग रहा है जैसै वह भी किसान के पेड़ से उतरने का इंतजार कर रहा था. लेकिन 2 घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सांड हार मानते हुए वहां से चला गया. जिसके बाद किसान ने राहत की सांस ली और तभी जाकर वह पेड़ से उतरा.
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…