देश

ये लाभ पाने के लिए महिला ने कर ली दोबारा शादी, खुली पोल तो हुई ये कार्रवाई

Chief Minister Samuhik Vivah:उत्तर प्रदेश ​के कानपुर जिले के सरसौल गांव मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे एक लाभार्थी का फर्जीवारा का मामला सामने आया है. योजना ​का लाभ पाने के लिये महिला लाभार्थी ने बुधवार को तथ्य छिपाकर दुबारा शादी कर उपहार मे मिले सहायता राशि को ले गयी. मामला अगले दिन जब यह मामला उच्च अधिकारियों के प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया. इस फर्जीवाड़ा की सुचना तुंरत ग्राम पंचायत सचिव को अवगत कराया गया.आनन फानन मे ग्राम पंचायत सचिव ने मामले ​की जांच की तो हकीकत सामने आयी.

पहले भी ये फर्जीवाड़ा का मामला सामने आ चुका है

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में हाल ही में इस योजना में बड़ा घपला सामना आया था जिनका शादी 3 साल पहले हो चुका है, उन्हें भी लाभार्थी दिखा दिया गया था. एक कन्या को बिना विवाह के ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल कर लिया गया. मामला उजागर होने पर सरकार ने सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को निलंबित किया. आठ अपात्र लाभार्थियों समेत 9 के खिलाफ पुलिस थाने मे एफआईआर दर्ज कराई गई.

35 हजार की राशि जारी करने पर लगाई गई रोक

गुरुवार को ग्राम पंचायत सचिव ओमकार अधिकारी द्वारा जांच करने के बाद पोल खुली तो शासन से दी जाने वाली 35 हजार की धनराशि रोक दी गई. ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि महिला पहले से शादीशुदा है. उसने तथ्य छिपाकर बुधवार को दोबारा शादी कर ली थी. अपात्र पाए जाने पर ​मिलने वाली धनराशि पर रोक लगा दी गई है. महिला लाभार्थी से उपहार वापस लेकर शादी कैसिल कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, कई राज्यों में की छापेमारी

शासन द्वारा अब से पुख्ता बंदोबस्त करने का योजना

मामले की गंम्भीरता को लेने के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ियो को रोकने के लिए शासन द्वारा अब से पुख्ता बंदोबस्त किया जायेगाा. योजना में प्रार्थना पत्र स्वीकार करने से पहले 10 पड़ोसियों को गवाह बनाया जाएगा कि लाभार्थियों का पहले विवाह नहीं हुआ है. विवाह करने वाले जोड़े को 10 हजार रुपये का जो गृहस्थी का सामान दिया जाता है, उसकी राशि भी सीधे बैंक खाते में भेजे जाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है.

कितनी मिलती है धनराशि ?

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे प्रति जोड़ा कुल धनराशि 51,000 रुपये निर्धारित है. जिसमें 35,000 की धनराशि कन्या के खाते में, 10,000 की धनराशि विवाह संस्कार के लिए, 6,000 की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं/मेहमानो के स्वागत सत्कार पर व्यय किए जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

2 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

28 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago