शनि नक्षत्र परिवर्तन 2024.
Shani Nakshatra Parivartan Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. कर्मफल दाता कहे जाने वाले शनि देव 9 मार्च यानी कल देर रात शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश जाएंगे. शनि का देव इस नक्षत्र के दूसरे चरण के स्वामी माने गए हैं. जबकि इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु है. जिसमें शनि और राहु का प्रभाव रहता है. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास माना जा रहा है. शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना किन राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा? जानिए.
शनि देव का शतभिषा नक्षत्र (Shatbhisha Nakshatra) में प्रवेश करना मकर राशि के लिए खास माना जा रहा है. शनि देव जब शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो मकर राशि से संबंधित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा. धार्मिक कार्यों रुचि बढ़ेगी. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा. जबकि नौकरीपेशा वालों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. जमीन से जुडे़ कार्यों में धन लाभ होगा. अगर प्रॉपर्टी का काम है तो उसमें आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे.
जिन लोगों की राशि कुंभ है, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. शनि की कृपा के परिणामस्वरूप कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों में प्रसंशा मिलेगी. इसके अलावा जो लोग लोहे से जुड़ा कोई व्यापार कर रहे हैं, उन्हें खूब आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. परिवार में पिता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही उनसे आर्थिक मदद भी मिल सकती है. इस दौरान धार्मिक कार्यों को करने से सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. जॉब की तलाश में लगे लोगों को शनि देव की कृपा से अच्छा अवसर मिलेगा.
ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों की संख्या 27 बताई गई है. शतभिषा उनमें से 27वां है. इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु है. शतभिषा नक्षत्र का शनि के साथ भी खास कनेक्शन होता है. इस नक्षत्र के दूसरे चरण का स्वामी शनि ग्रह को माना गया है.
यह भी पढ़ें: होली पर 4 घंटे से अधिक का चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ; जानें समय और सूतक काल
यह भी पढ़ें: होली के दिन चंद्र ग्रहण, उदित होंगे शनि देव; इन राशियों को फायदा ही फायदा
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…