मनोरंजन

काले जादू–वशीकरण पर बनी Ajay Devgn की फिल्म ‘शैतान’ का पहला रिव्यू आया सामने, खूंखार विलेन ने जीता फैंस का दिल

Shaitaan Review: भूत-प्रेत की कहानियां अक्सर आपके रोंगटे खड़े कर देती हैं लेकिन वशीकरण ऐसी चीज है जिसमें आदमी चाहकर भी अपने होश में नहीं रहता है. ऐसी ही कहानी अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ में भी देखने को मिल रही है. अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का दमदार ट्रेलर देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे.  लेकिन अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में खूंखार विलेन की भूमिका निभा रहे आर माधवन ने अपने डरावने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में जादू टोने और वशीकरण पर बनी फिल्म ‘शैतान’ का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है.

फिल्म शैतान का पहला रिव्यू आया सामने

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ काले जादू और वशीकरण पर बनी एक खुशहाल परिवार पर आधारित है जिस पर शैतान हावी हो जाता है और उनकी हंसती खेलती जिंदगी तहस नहस कर देता है. इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में इस फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है जिसको देखते हुए एक यूजर ने लिखा- मैं #शैतान फिल्म में गलतियां ढूंढने की बहुत कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन मुझे इस फिल्म में एक भी गलती नहीं मिली. #दृश्यम2 #शैतान के सामने कुछ भी नहीं है, लेकिन #शैतान के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना बहुत मुश्किल है.#अजय देवगन

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शैतान के लिए कमर कस लें! अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ, यह फिल्म रोमांच से भरपूर है! निर्देशक विकास बहल की मनोरंजक कहानी और अमित त्रिवेदी का शानदार संगीत इसे देखने योग्य ब्लॉकबस्टर बनाता है! चूको मत! वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- #शैतान एक पूर्ण ब्लॉकबस्टर फिल्म है! लेखन इसका सबसे मजबूत पक्ष है, जो आपको पूरे समय अत्यधिक तल्लीन रखता है. अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका, और जानकी के साथ शानदार कास्टिंग, जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. निर्देशक Vikas Bahl हर रोमांचकारी क्षण का आनंद उठाते हैं. तार्किक उतार-चढ़ाव आपको अंत तक बांधे रखते हैं. जरूर देखें!

ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, युवा प्रतिभाओं को दिया सक्सेस मंत्र

शैतान की कमियां

शैतान फिल्म की सबसे बड़ी दिक्कत उसकी राइटिंग में है. स्क्रीन राइटर और कियान खान और कृष्णदेव याग्निक ने इसमें सस्पेंस और थ्रिल तो डाला है लेकिन मोटिव डालना भूल गए. ऐसे में फिल्म से जुड़ने में आपको दिक्कत होती है. आप जानना चाहते हैं कि वनराज कौन है और कबीर के परिवार के पीछे क्यो है और भी कई सवाल आपके मन में उठते हैं जिनके जवाब आपको नहीं नहीं मिल पाते. यह फिल्म की सबसे बड़ी कमी है जो आपका मजा खराब करती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

19 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

21 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

23 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

29 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago