होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रणवीर और आलिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ‘ कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक आ रही है. इसको लेकर लोगो में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के प्रमोशन में रणवीर और आलिया जोर-शोर से लगे हुए हैं. इसी बीच मंगलवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें कई बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे.
इस मौके पर कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने करण जौहर की ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ‘ की विशेष स्क्रीनिंग को एक डेट नाइट में बदल दिया जब वे एक दूसरे का हाथ पकड़कर रेड कार्पेट पर चले. कम्फर्टेबल कैज़ुअल कपड़ों में, स्टार जोड़ी अलग ही अंदाज में दिखी. जहां कैट ने सफेद ड्रेस पहनी थी, वहीं विक्की अपनी घनी दाढ़ी और ऑल-डेनिम लुक के साथ डैशिंग लग रहे थे. जब वे रेड कार्पेट पर एक साथ चले तो सभी लवबर्ड्स मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को अपना सपोर्ट दिया. इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी.
ये भी पढ़ें- मूवी रिलीज से पहले अलग मिशन पर ‘जवान’ का यह एक्टर, वीडियो और तस्वीरें आईं सामने
वहीं इस फिल्म को देखने के बाद जब पैपराजी ने विक्की से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी तो उन्होंने कहा- बहुत अच्छी. साथ ही कैटरीना ने भी कहा- अमेजिन मूवी, वंडरफुल. इसके बाद दोनों स्माइल करके वहां से चले गए.
यदि हम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करते हैं तो इस फिल्म से लंबे समय बाद करण जौहर डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं. फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मेन रोल में दिखने वाले है. वहीं ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…