दिल्ली में कोहरे की मोटी चादर दिखी.
IMD Weather Today: पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों सर्दी का सितम जारी है. अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है. वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. वहीं गुरुवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है. हालांकि आज दिल्ली नोएडा समेत सभी राज्यों में बारिश नहीं होगी.
आईएमडी के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है. वहीं 3 और 4 फरवरी को नई दिल्ली में एक बार फिर बारिश हो सकती हैं. वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हो सकता है. वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज रह सकता है.
वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 2 से 5 फरवरी तक बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल के सुदूर इलाकों में भी 2 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 3 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले निजी कंपनी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
स्काईमेट के अनुसार पूर्वोतर के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…