देश

ठंड, बर्फ और बारिश तिहरा वार: राजस्थान से कश्मीर तक मौसम का कहर, जानें क्या है आपके शहर का हाल

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर लेकिन हल्की ठंड और नमी के साथ बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं 27 जनवरी को देश के प्रमुख राज्यों और शहरों का मौसम हाल.

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने चरम पर है. श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर भारी बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित हुआ है और रास्तों से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री, गुलमर्ग में -10.2 डिग्री और पहलगाम में -6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, जबकि कुछ जगहों पर भारी हिमपात की चेतावनी दी है. किसानों को 28 जनवरी तक खेती से जुड़े काम रोकने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी देखने को मिली है. उत्तरकाशी समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गईं और बिजली-पानी की दिक्कतें सामने आई. जेसीबी और स्नो-कटर से रास्ते खोलने का काम जारी है. हालांकि, पर्यटकों के लिए यह बर्फबारी किसी तोहफे से कम नहीं रही.

दिल्ली-NCR: बारिश की तैयारी, AQI फिर बिगड़ा

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश और गरज-चमक की संभावना है. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

हाल की बारिश से प्रदूषण में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब AQI फिर ‘Poor’ कैटेगरी में 280 के आसपास पहुंच गया है. 27 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है. 28 से 30 जनवरी तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

राजस्थान: शीतलहर का कहर, पारा 0.3 डिग्री तक गिरा

राजस्थान में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार चलने वाली ठंडी हवाएं, पाला और घना कोहरा खेती और आम जनजीवन को प्रभावित कर सकते हैं. 27 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है.

UP: ठंडी सुबह, धीरे-धीरे राहत

उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर बरकरार है. सुबह का तापमान करीब 10 डिग्री, जबकि दिन में 22–23 डिग्री तक पहुंच सकता है. हल्की हवाओं के कारण सुबह की ठंड ज्यादा चुभ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं.

तमिलनाडु और पुडुचेरी: हल्की बारिश की संभावना

तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यह बारिश पूर्वी हवाओं के कारण होगी. हालांकि 28 से 31 जनवरी के बीच मौसम के ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है. 29 जनवरी से न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे सुबह हल्की ठंड महसूस होगी.

मुंबई, गुजरात और अहमदाबाद: हल्की गर्माहट

मुंबई में मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह का तापमान करीब 23 डिग्री और दोपहर में 27 डिग्री तक पहुंच रहा है. गुजरात और अहमदाबाद में दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री तक जा सकता है. यहां मौसम शुष्क है और सर्दी धीरे-धीरे विदा लेती दिख रही है.

कर्नाटक और बेंगलुरु: सुखद मौसम

बेंगलुरु में सुबह 20 डिग्री और दोपहर में 28 डिग्री तक तापमान रह सकता है. हल्की हवाएं मौसम को सुखद बनाए हुए हैं.

वहीं, चंडीगढ़ में सुबह का तापमान 9 डिग्री और दिन में 19 डिग्री के आसपास है. हवाओं के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है, हालांकि सप्ताह के अंत तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल, किन बैंकों में सेवाएं रहेंगी प्रभावित?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago