देश

Toll Tax Booth: 6 महीने बाद नहीं दिखाई देंगे टोल बूथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान

GPS Based Toll System: हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर गाड़ी के पहुंचते ही लगने वाले समय पर अक्सर ही ऐसा लगता है कि काश कोई ऐसी व्यवस्था बन जाए जिससे हमारे समय की भी बचत हो सके. वहीं त्योहार या किसी विशेष अवसर पर अपनी कार से लंबा सफर करने के दौरान जब टोल प्‍लाजा के आते ही लंबी कतारें दिखनी शुरु हो जाती हैं तो लगता है कि सड़क मार्ग से न आते तो अच्छा ही रहता. लोगों की इसी उलझन को समझते हुए सरकार भी लंबे समय से इस पर काम कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही टोल प्‍लाजा सिस्टम को खत्म कर सकती है.

टोल प्‍लाजा खत्म करने के लिए सरकार ले रही है तकनीक का सहारा

देश से टोल प्‍लाजा खत्म करने के लिए सरकार अब तकनीक का सहारा ले रही है. आगामी छह महीनों में सरकार जीपीएस आधारित टोल कलेक्‍शन सिस्टम और दूसरी अन्य तकनीक लाएगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम का उद्देश्य राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना है.

चल रहा है इन नई तकनीक का परीक्षण

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सड़को पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए नई तकनीक का सहारा ले रही है. इनमें वाहनों को रोके बिना टोल की वसूली करने के लिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरा) पर भी काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है.

घट रहा है टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने का समय

अगर कुछ साल पहले के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 2018-19 में जहां टोल प्लाजा पर किसी गाड़ी के रुकने का ऐवरेज टाईम 8 मिनट था वहीं फास्टैग आने के बाद अगले ही साल 2020-22 तक यह घटकर मात्र 47 सेकेंड रह गया.

इसे भी पढ़ें: ‘राजस्थान में 65 हजार करोड़ का निवेश, छत्तीसगढ़ में माइन एक्सटेंशन, मनमोहन सरकार में अरबों की इन्वेस्टमेंट’; BJP का राहुल पर पलटवार, बोली- ये और इनकी माताजी बेल पर हैं…

हम छह महीने में नई तकनीक लेकर आएंगे

वहीं इस विषय पर उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का इस समय कुल टोल रेवेन्यू 40,000 करोड़ रुपये का है. वहीं आगामी दो से तीन सालों में यह बढ़ते हुए 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा. नितिन गडकरी ने कहा कि, ‘गवर्मेंट देश में राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने के लिए GPS बेस्‍ड टोल सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी लाने पर विचार कर रही है. छह महीने में हम नई टेक्नोलॉजी लेकर आएंगे.’

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago