देश

‘राजस्थान में 65 हजार करोड़ का निवेश, छत्तीसगढ़ में माइन एक्सटेंशन, मनमोहन सरकार में अरबों की इन्वेस्टमेंट’; BJP का राहुल पर पलटवार, बोली- ये और इनकी माताजी बेल पर हैं…

Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अडाणी और पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़े आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी को झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई मर्तबा झूठ बोला है और माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि वर्तमान मामले में उन्होंने मोदी समाज के लोगों का अपमान किया है.

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल को जिस बयान के आधार पर संसद से डिस्क्वॉलिफाई किया गया है, उन्होंने वो बयान 2019 में दिया था. तब उन्होंने कहा था कि सारे मोदी चोर क्यों हैं. मोदी ओबीसी वर्ग से आते हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता ने उनका अपमान किया और पिछड़े समाज के लोगों ने अपने अपमान के खिलाफ कोर्ट का रुख किया, जहां उन्होंने न्याय मिला.

‘राहुल गांधी ने गाली दी थी’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा कि वो सोच-समझकर बोलते हैं. अगर सोच-समझकर बोला है तो बीजेपी मानती है कि 2019 में उन्होंने जान-बूझकर पिछड़े समाज के लोगों का अपमान किया.” रविशंकर प्रसाद ने कहा, “मोदी पिछड़े समाज से आते हैं. आलोचना करने का अधिकार है. लेकिन गाली देने का अधिकार नहीं है. राहुल गांधी ने गाली दी थी.” बीजेपी नेता ने कहा कि इस केस के अलावा राहुल गांधी पर मानहानि के 7 मामले चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- “मेरा नाम ‘सावरकर’ नहीं, मेरा नाम ‘गांधी’ है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता,” राहुल ने 29 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 बार लगाया अडाणी के 20 हजार करोड़ रुपये वाला आरोप

कांग्रेस शासित राज्यों में अडाणी का निवेश

बीजेपी ने राहुल गांधी के उन आरोपों को विशेष तौर पर काउंटर किया जिसमें वो लगातार मोदी सरकार और अडाणी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते रहे हैं. बीजेपी ने कहा है कि अडाणी ने इससे पहले की सरकारों के वक्त में भी अपना काम किया है. तो क्या उन सभी के साथ उनके रिश्ते हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अडाणी ने राजस्थान में 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. पश्चिम बंगाल में 15 हजार करोड़ का निवेश किया है. छत्तीसगढ़ में उन्हें 2022 में एक माइंस का एक्सटेंशन मिला है. तो क्या राजस्थान, बंगाल और छत्तीसगढ़ की सरकारों की अडाणी के साथ कोई मिलीभगत है. यही नहीं बीजेपी ने बताया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी अडाणी ने ऑस्ट्रेलिया में कई माइंस खरीदे और इंडोनेशिया में भी निवेश किया.

कांग्रेस में वकीलों की बड़ी फौज, फिर भी….

बीजेपी ने राहुल गांधी पर अदालत के फैसले के दिन भी यह चुटकी ली थी कि जिस कांग्रेस के पास टॉप क्लास के वकीलों की फेहरिस्त हैं, वो राहुल का बचाव करने से कैसे चूक गई. शनिवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के वकील दूसरों को ऐसे मामलों में अदालत में बचाव कर लते हैं, उन्होंने राहुल गांधी के केस में हाथ क्यों बांधे रखा. उन्होंने कहा कि उनके वकील हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए. कांग्रेस की वकीलों वाली फौज चुप क्यों रही? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी अलग नहीं हैं. इससे पहले भी अदालत से सजा मिलने के बाद 32 जनप्रतिनिधियों को निलंबित किया गया है और उनके चुनाव क्षेत्र में उपचुनाव कराए गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago