देश

Rafale Deal: नेवी के लिए फ्रांस से 26 राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी खरीदेगा भारत… DAC ने दी डील के लिए मंजूरी

Rafale Deal: पीएम नरेंद्र मोदी के फ्रांस पहुंचने से पहले एक डिफेंस डील से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. डिफेंस अधिकारियों ने बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इंडियन नेवी के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करण समेत 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है.

बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

पीएम मोदी के फ्रांस में लैंड करने से पहले रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इंडियन नेवी के लिए इस डील को मंजूरी दी है. इससे जाहिर तौर पर नेवी की ताकत में इजाफा होगा. वहीं दुश्मन देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत भी नहीं कर पाएंगे. जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी थी.

नौसेना ने एक लंबी प्रक्रिया के बाद खरीद के लिए बोइंग के एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट और फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी ‘डसॉल्ट एविएशन’ के राफेल-एम विमान का चुनाव किया था. जानकारी के मुताबिक राफेल-एम के नाम पर मुहर लग गई है. बता दें कि भारत पहले ही वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद चुका है. भारत अब फ्रांस से जो नए 26 राफेल खरीद रहा है उसमें 22 राफेल-MS और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर वर्ज़न शामिल हैं. इसके अलावा भारत फ्रांस से 3 स्कोर्पीन क्लास की सबमरीन भी खरीदेगा.

ये भी पढ़ें: PM Modi France Visit: पीएम मोदी 13 जुलाई से फ्रांस की यात्रा पर, ‘बैस्टिल डे’ परेड में होंगे चीफ गेस्ट, जानिए पूरा शेड्यूल

फ्रांस के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे. फ्रांस के दौरे पर पीएम मोदी पेरिस में बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री के सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे तथा एक निजी रात्रि भोज भी देंगे. पीएम मोदी का फ्रांस के प्रधानमंत्री एवं वहां की सीनेट एवं नेशनल एसेम्बली के अध्यक्षों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है. वह फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतीय एवं फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फ्रांस के गणमान्य लोगों से भी संवाद करेंगे. पीएम मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी करने के बाद 15 जुलाई को अबू धाबी जायेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

33 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

37 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

40 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago