देश

TRAI ने स्पैम कॉल्स को लेकर लागू किया नया नियम, अब टेलिकॉम कंपनियों पर लगेगा भरी जुर्माना

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है. अब मोबाइल यूजर्स आसानी से स्पैम कॉल्स की रिपोर्ट कर सकेंगे और अनचाही कमर्शियल कॉल्स से छुटकारा पा सकेंगे. इस बारे में TRAI ने X (ट्विटर) पर जानकारी शेयर की है.

TRAI ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन (TCCCPR), 2018 में बदलाव किए हैं. इस बदलाव के बाद 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से आने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल्स पर पूरी तरह रोक लग जाएगी. अब प्रमोशनल कॉल्स के लिए 140 सीरीज और ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए 1600 सीरीज का इस्तेमाल किया जाएगा.

स्पैम कॉल्स पर कसेगा शिकंजा

TRAI के नए नियमों के तहत अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स पर कड़ी कार्रवाई होगी. अगर कोई टेलिमार्केटर पहली बार नियम तोड़ता है तो उसे 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा. दोबारा ऐसा करने पर 1 साल के लिए टेलीकॉम सेवाएं बंद कर दी जाएंगी.

टेलीकॉम ऑपरेटर्स को भी इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. अगर कोई कंपनी नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. पहली बार गलती करने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अगर कंपनी दोबारा नियम तोड़ती है, तो यह फाइन बढ़कर 5 लाख रुपये तक हो सकता है. बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

COAI ने उठाए सवाल

टेलीकॉम कंपनियों के संगठन COAI ने इन सख्त नियमों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने पूछा है कि इस नियम में WhatsApp और Telegram जैसी सोशल मैसेजिंग ऐप्स को क्यों नहीं शामिल किया गया? टेलीकॉम कंपनियां इस फैसले को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उन पर भारी जुर्माना लग सकता है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में एलन मस्क-पीएम मोदी की मुलाकात के बाद टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

12 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

45 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

46 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago