त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब
Tripura Assembly Elections: त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने राज्य के सीएम माणिक साहा को टाउन बोडोर्वाली सीट से ही उम्मीदवार बनाया है. वहीं एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को भी धनपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. 48 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने एक मुस्लिम और 11 महिला उम्मीदवार को भी चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को टिकट नहीं दिया गया है.
पार्टी ने भाजपा में शामिल होने वाले सीपीएम के वर्तमान विधायक मोबोशर अली को भी चुनावी मैदान में उतारा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नॉर्थ ईस्ट प्रदेश संयोजक संबित पात्रा ने त्रिपुरा में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए त्रिपुरा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लगाव का जिक्र किया और साथ ही राज्य के विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सूची भी गिनाईं. पात्रा ने कहा कि राज्य की बची हुई 12 सीटों पर भी पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी. उम्मीदवारों की सूची जारी करते समय भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे.
वहीं कांग्रेस ने भी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है. सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस की ओर से जारी सूची में सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट से चुनाव लड़ेंगे. मोहनपुर से प्रशांत सेन चौधरी, बरजाला (अ.जा.) से सिस्टा मोहन दास, नगर बोरडोवली से आशीष कुमार साहा, बनमलीपुर से गोपाल राय, मजलिसपुर से केशव सरकार, बधारघाट (अ.जा.) से राजकुमार सरकार, सूर्यमानीपुर से सुशांत चक्रवर्ती चुनावी मैदान में उतारे गए हैं.
इसी तरह पार्टी ने चारिलम (अजजा) से अशोक देबबर्मा, तेलियामुरा से अशोक कुमार वैद्य, राधा किशोर पर से टाइटन पाल, मातरबारी से परणजीत रॉय, कमलापुर से रूबी गोप, कर्मचार (एसटी) से दीबा चंद्र हरंगखाल, पबियाछारा (अ.जा.) से सत्याबन दास, कैलाशहर से बिराजित सिन्हा और धर्मनगर से चरण भट्टाचार्जी को उम्मदवार बनाया है. बता दें कि चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 फरवरी है और मतगणना 2 मार्च को होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…