खेल

KCC 2023: टी-10 फॉर्मेट में धूम मचाने को तैयार ये खिलाड़ी, कन्नड चलनचित्र कप में दिखाएंगे दम

Kannada Chalanachitra Cup: भारत समेत पूरी दुनिया के कई ताबड़तोड़ खिलाड़ी कन्नड़ चलनचित्र कप (KCC) 2023 के तीसरे सेशन में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. अभी तक इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अलग-अलग टीमों के कई खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं. कन्नड़ चलनचित्र कप का आयोजन 24 और 25 फरवरी को होगा. यह टूर्नामेंट टी-10 के फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह सिर्फ दो दिन का होगा.

कन्नड़ चलनचित्र कप (KCC) टूर्नामेंट के दोनों मैच चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. इससे पहले दो दिवसीय स्टार स्टडेड इवेंट मैसूर में 11 और 12 फरवरी को होना था.

दुनियाभर के ये खिलाड़ी मचाएंगे धूम

अभी तक तूफानी खिलाड़ियों के जो नाम सामने आए हैं. उसमें भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (भारत), सिक्सर किंग नाम से मशहूर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (भारत), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) और तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) शामिल हैं. यह सभी वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने समय में बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं. इसलिए टी-10 फॉर्मेट में एक बार इन खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा. इन खिलाड़ियों को क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए देखने का अलग ही मजा है. कन्नड़ चलनचित्र कप के जरिए एक बार फिर क्रिस गेल के लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-   Karnataka: गृह मंत्री अमित शाह ने हुबली में स्टेडियम का उद्घाटन किया, सीएम बोम्मई भी साथ रहे मौजूद

अभिनेता किच्चा सुदीप ने टूर्नामेंट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि,”टी-10 यह सुनिश्चित करने के लिए एक अच्छा प्रारूप है कि दर्शकों के लिए कई मैच और भरपूर मनोरंजन हो. केसीसी मेरा सपना था और इसमें शामिल होने वाला हर कोई मेरे परिवार का हिस्सा है.”

छह टीमों के बीच होगा टूर्नामेंट

कन्नड़ चलनचित्र कप में कुल छह टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. जिसमें गंगा वारियर्स, राष्ट्रकूट पैंथर्स, विजयनगर पैट्रियट्स, वोडेयार चार्जर्स और होयसला ईगल्स और विजयनगर पैट्रियट्स सहित छह टीमें शामिल होंगी.

धमाकेदारा होगा टूर्नामेंट

इस टूर्नामेंट को धमाकेदार बनाने की तैयारी कर ली गई है. क्रिकेट फैंस को अब 24 फरवरी तक का इंतजार करना है. उसके बाद इस यह सितारे एक बार फिर हमें मैदान में जलवा बिखरते हुए दिखाई देंगे. वहीं पूर्व क्रिकेटरों के अलावा, केसीसी में सुदीप, शिवराजकुमार, धनंजय, उपेंद्र, ध्रुव सरजा और गणेश में भी स्टार पावर देखने को मिलेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago