देश

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप में दी जा रही है आगरा में बनीं ट्रॉफी, जड़ा है हीरा और सोना

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स यूपी के आगरा जिले के कारीगरों ने तैयार किए हैं. मैच में उपविजेता और व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ये खास रत्न जड़ित ट्रॉफी तैयार किए गए है.

आगरा की एडजिरान कंपनी ने 20 देशों के डिजाइन को पीछे छोड़कर ये ऑर्डर लिया था. इतना ही नहीं ये कंपनी इससे पहले भी मध्य एशिया की मस्जिदों और इमारतों में हस्तशिल्प की कारीगरी को भी प्रदर्शित कर चुकी है.

कई खास गिफ्ट बना चुकी है ये कंपनी

एडजिरान कंपनी के प्रबंध निदेशक अदनान शेख का कहना है कि उनकी कंपनी मध्य एशिया के देशों में आगरा की पच्चेकारी, नक्काशी और हस्तशिल्प के प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट करती है. उन्होंने बताया कि कई देशों ने फीफा वर्ल्ड कप (FIFA 2022) की मुख्य ट्रॉफी और अन्य ट्रॉफी बनाने के लिए आवेदन किया था. उनकी कंपनी भी इसमें शामिल थी. अफ्रीफा और यूरोप के प्रतिनिधियों ने उनकी ट्रॉफी और गिफ्ट बाक्स का चयन किया, जबकि मुख्य ट्राफी रूस की कंपनी बना रही है.

हीरा और सोने का भी किया गया है इस्तेमाल

ट्रॉफी को बनाने में हीरा और सोने का भी इस्तेमाल किया है. इसमें प्राकृतिक लैपिस लाजुली रत्न का इस्तेमाल किया गया है. इसके ऊपर कांस्य का काम किया गया है. और अंतिम में 24 कैरेट सोने की प्लेटिंग की गई है.

गिफ्ट बनाने में लगा है दो महीने का समय

कंपनी के एमडी ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप (FIFA 2022) विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाले गिफ्ट बॉक्स को बनाने में करीब दो महीने का वक्त लगा. इसका वजन करीब 22 किलोग्राम है. इसे आर्टिसन द्वारा तैयार किया गया है. इसके अंदर हाथों की कारीगरी भी की गई है.

ये भी पढ़ें : CM Yogi Adityanath: गुजरात चुनाव में योगी की बढ़ी ‘डिमांड’, यूपी के बाहर योगी का स्ट्राइक रेट भी दमदार

कंपनी के एमडी ने बताया कि इसके पहले वो दुनिया की प्रसिद्ध शेख जायद मस्जिद के खंभों पर पच्चीकारी का काम कर चुके हैं. इसके साथ ही दुबई के शेख मोहम्मद का स्टोन्स से तैयार पोट्रेट भी उन्हें भेंट कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

33 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

33 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

41 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

44 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

51 minutes ago